Back
जालंधर सड़क हादसे में केपी परिवार के बेटे की मौत, सियासत गरमाई
BSBHARAT SHARMA
Sept 20, 2025 16:16:36
Jalandhar, Punjab
Jalandhar
मोहिंदर केपी के बेटे की मौत का दुख सांझा करने पहुंचे भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़
जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह के इकलौते बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना को लेकर जहां केपी परिवार को सदमा लगा है, वहीं राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। आज भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ मोहिंदर सिंह केपी के घर दुख सांझा करने पहुंचे। जहां केपी भी सुनील जाखड़ को मिलकर बेटे को याद कर रोने लग गए।
मीडिया से बात करते हुए सुनील जाखड़ ने बताया कि जवान बेटे का दुनिया में चले जाना एक बाप के लिए बहुत बड़ी घटना है। सुनील जाखड़ ने कहा कि उनका परिवार के साथ काफी पुराना नाता है। ऐसे में वह परमात्मा से बेटे रिची को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना करते है। गौर हो कि 13 सितंबर शनिवार रात साढ़े 10 बजे के करीब जालंधर के मॉडल टाउन में माता रानी चौक के पास एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में रिची केपी की मौत हो गई थी।
रिची केपी का अंतिम रस्म क्रिया 21 सितंबर को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में होगी। हाल ही में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, पवन कुमार टीनू और राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान केपी से दुख सांझा करने के बाद हरपाल चीमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रिची के निधन का केपी परिवार ही नहीं बल्कि हम सभी को बहुत बड़ा दुख लगा है। अचानक रिची का दुनिया से चले जाना दुखदाई घटना है। राजनीतिक में केपी परिवार का काफी लंबा सफर रहा है।
वित्तमंत्री ने कहा कि आरोपी जहां तक मर्जी भाग जाए, पर कानून के हाथ लंबे है। ऐसे में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना स्थल पर भागकर कार चालक ने बड़ा दोष किया है। ऐसे में जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सड़क हादसे के बाद क्रेटा कार चालक को मदद करनी चाहिए थी। कानून में शोध किया गया है, जिसमें सड़क हादसे में मदद करने का प्रवाधान पास किया गया। वहीं विटारा कार चालक परिवार पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर वित्त मंत्री ने कहाकि बारीकी से घटना को लेकर जांच की जा रही है। ऐसे में हादसे में घायल सभी लोगों को मामले को सुलझाने के लिए कानून की मदद करनी चाहिए और इसमें किसी बेगुनाह को कोई सजा नहीं दिलाई जाएगी।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ATAkashdeep Thind
FollowSept 20, 2025 18:00:28Noida, Uttar Pradesh:ਹੜ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਸਮਗਰੀ ਲੈ ਕੇ ਜਲੰਧਰ ਪੁੱਜੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬੁਲਾਰੇ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਰਿਤੂਰਾਜਾ ਝਾ
0
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 20, 2025 18:00:180
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowSept 20, 2025 16:16:455
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowSept 20, 2025 15:20:053
Report
RNRam Narian Kansal
FollowSept 20, 2025 15:01:343
Report
AJAnil Jain
FollowSept 20, 2025 14:34:163
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 20, 2025 14:16:470
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 20, 2025 14:02:543
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:46:024
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:35:061
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 20, 2025 13:33:160
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 20, 2025 13:30:460
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:30:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:30:080
Report