173025
सिरमौर में पहाड़ टूटने से राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर जाम, जानें क्या हुआ!
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर तिलोरधार के समीप पहाड़ टूटा पहाड़ एंकर -सिरमौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 फिर बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलोरधार के समीप पहाड़ टूटा। पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलवा सड़क पर आ गया है। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले कई घंटे से बंद है। यहां रुक-रुक कर लैंडस्लाइड हो रहा है। लिहाजा सड़क मार्ग के रिस्टोरेशन का काम नहीं हो पा रहा है। वीओ - पांवटा साहिब से गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है। लैंडस्लाइड वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग का कोई न कोई भाग बंद पड़ा रहता है। ताजा घटना कफोटा उपमंडल के तहत तिलौरधार के समीप हुई है। यहां नालीगाड़ खड्ड के समीप अचानक पहाड़ टूटा। पहाड़ से बड़ी मात्रा में मिट्टी और बड़े बोल्डर सड़क पर गिरे। मलवा आने की वजह से सड़क मार्ग कई घंटे तक बंद रहा। क्योंकि यहां रुक-रुक कर पहाड़ से मलवा गिर रहा था ऐसे में सड़क को खोलने का काम भी जल्द शुरू नहीं हो पाया। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्से के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पहाड़ टूटने से लगे जाम में एम्बुलेंस सहित सरकारी और निजी बसें फंसी रही। साथ ही सैंकड़ों निजी और व्यावसायिक वाहन फंसे रहे। हालांकि पहाड़ से पत्थर रुकने के बाद सड़क मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया था। ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चन्नी का बयान: पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, पंजाब में जल्द धरना देंगे; नेतृत्व तय करेगा
Noida, Uttar Pradesh:चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सरकार की हमेशा नीति रही है, पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते हैं अगर मुद्दों को नाजायज तरीके क्या फर्क पड़ता है कि अगर सदन आकर जवाब दे, क्या कारण हैं वो इसलिए भाग रहे हैं, पंजाब में जल्द हम धरना दे जाने रहे हैं, लीडरशिप जो तय करेगा वो होगा0
0
Report
शिमला के कार्ट रोड पर भारी बारिश में भूस्खलन, ट्रैफिक जाम के बीच राहत कार्य जारी
Shimla, Himachal Pradesh:राजधानी शिमला में लगातार बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर बड़ा भूस्खलन हुआ। यह लैंडस्लाइड हिमाचल कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने हुआ, जिससे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए। घटना का वीडियो भी मौके पर रिकॉर्ड हुआ, जिसमें पहाड़ी से लगातार मलबा गिरता दिखाई दे रहा है। भूस्खलन के कारण कार्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलने के कारण पहाड़ी कमजोर होने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन लोगों से बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील कर रहा है。0
0
Report
अमृतसर में हब-एंड-स्पोक उड़ानों का उद्घाटन, राम मोहन नायडू ने दिल्ली से कनेक्टिविटी शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:अमृतसर में हब-एंड-स्पोक उड़ानों का उद्घाटन, राम मोहन नायडू ने दिल्ली से कनेक्टिविटी शुरू की0
0
Report
Advertisement
शिमला में कार्ट रोड पर भारी भूस्खलन, यातायात बाधित, जाम लगा
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में कार्ट रोड पर भारी भूस्खलन हिमाचल कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने हुआ लैंडस्लाइड लैंडस्लाइड की घटना वीडियो में रिकॉर्ड लैंडस्लाइड की वजह से आवाजाही बाधित, दोनों ओर लगा लंबा जाम बारिश के मौसम में सड़क चौड़ीकरण के काम की वजह से पेश आया हादसा0
0
Report
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर में नैनादेवी–कैंचीमोड़ सड़क भूस्खलन से बंद, श्रद्धालुओं को दिक्कत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिला में मूसलाधार बारिश के चलते श्री नैनादेवी–कैंचीमोड़–बिलासपुर सड़क कलर के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और जो श्रद्धालु मां नैनादेवी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं उन्हें रास्ते में ही रुकना पड़ा है. गौरतलब है कि बिलासपुर जिला में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया, जिसके चलते धार्मिक स्थल नैनादेवी व आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई और नैना देवी आने वाली सड़कों पर जल भराव हो गया. हालांकि लोक निर्माण विभाग पूरी तरह सतर्क है और भूस्खलन की सूचना मिलते ही सहायक अभियंता अच्छर सिंह ने तुरंत जेसीबी मशीन और लेबर भेजकर रास्ते को जल्द ही खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं.0
0
Report
यूएस कॉन्सुलेट के बाहर गोलीबारी, यूनिवर्सिटी एवेन्यू पर Toronto पुलिस ने घेराबंदी जारी
Noida, Uttar Pradesh:Toronto police surround the U.S. Consulate on University Ave. after officers heard gunfire around 4:45am this morning This marks the 2nd shooting at the consulate in 5 months.0
0
Report
Advertisement
भरमौर के लाहड़ में कार खाई में गिरी, एक परिवार के पांच की मौत
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ बनीखेत के लाहड़ में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, भरमौर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पीजीआई चंडीगढ़ से लौट रहा था परिवार गैहरा पंचायत के निवासी थे सभी मृतक, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल; पुलिस ने शुरू की जांच चंबा। पठानकोट–चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के लाहड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घট्रस्त हुई ऑल्टो कार भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा के निवासी पप्पू राणा की बताई जा रही है। कार किसी कारणवश अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान इंदू ने की है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और क्षेत्रवासियों में मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.0
0
Report
ब्रैम्पटन के शरणजीत सिंह पर नवनीत कौर हत्या का आरोप, गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय मूल की महिला नवनीत कौर की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद संदिग्ध को पहली-डिग्री हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. संदिग्ध की पहचान ब्रैम्पटन के रहने वाले 37 वर्षीय शरणजीत सिंह के तौर पर हुई है, और माना जा रहा है कि वह भी भारतीय मूल का है. संदिग्ध द्वारा नवनीत को गोली मारने से पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी. टोरंटो में नवनीत कौर नाम की 26 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई.0
0
Report
अमृतसर में MOCA सचिव समीर कुमार सिन्हा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): SAMIR KUMAR SINHA (SECRETARY, MOCA) PRESS CONFERENCE Jul 28, 2026 08:24 IST0
0
Report
Advertisement
एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' शुरू, नेताओं के आगमन की तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NDA PARLIAMENTARY PARTY MEETING 'MANGAL – MILAN' / LEADERS ARRIVING / VISUALS0
0
Report
हिमाचल: Sukhu का पारदर्शिता व्हाइट पेपर, पेपर लीक-भर्ती घोटालों पर कदम
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने सबसे अधिक 16 से 18 वर्ष के मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। जब इन छात्रों ने न्याय की लड़ाई लड़ी, तब प्रदेश सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी रही और उनके समर्थन में कैंडल मार्च भी आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए पेपर लीक, भर्ती घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों पर राज्य सरकार श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा और इस संबंध में जल्द ही मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्ताव लाया जाएगा। समिति सभी तथ्यों और जिम्मेदार लोगों की विस्तृत चार्जशीट तैयार करेगी, जिसे प्रदेश की जनता के सामने रखा जाएगा ताकि लोग सच्चाई से अवगत हो सकें। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा युवाओं के भविष्य की रक्षा करना है।0
0
Report
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना में आयु सीमा 50 वर्ष तक और आवेदन बढ़ा!
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना- 2023 में अहम संशोधन किया है। सरकार ने ई-टैक्सी और ई-वाहन खरीद योजना के तहत आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष कर दी है। अब 23 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। श्रम एवं रोजगार और ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग की ओर से 24 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह संशोधन 18 अप्रैल 2026 की पूर्व अधिसूचना के क्रम में जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संशोधित प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार ने केवल आयु सीमा में ही राहत नहीं दी है, बल्कि योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि भी एक महीने के लिए बढ़ा दी है। इससे उन युवाओं को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो पहले निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। सरकार का मानना है कि आयु सीमा बढ़ने और आवेदन की अवधि बढ़ाने से राज्य के अधिक से अधिक बेरोजगार युवा इस योजना का लाभ लेकर ई-टैक्सी के माध्यम से स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे। इससे पहले 23 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी ही योजना के लिए पात्र थे, लेकिन अब 50 वर्ष तक के इच्छुक युवा भी आवेदन कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
NIA ने पाकिस्तानी आतंकी शहज़ाद भट्टि के NBW के साथ Interpol रेड नोटिस की तैयारी शुरू
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:NIA ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ: ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ NBW ਜਾਰੀ, ਇੰਟਰਪੋਲ ਰੈੱਡ ਕਾਰਨਰ ਨੋਟਿਸ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇੰਫਲੂਐਂਸਰ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਰੋਜ਼ਰ ਸੰਧੂ ਦੇ ਘਰ ਗ੍ਰਨੇਡ ਹਮਲੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮੋਹਾਲੀ ਸਥਿਤ NIA ਦੀ ਸਪੈਸ਼ਲ ਕੋਰਟ ਨੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਅਤੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇੰਫਲੂਐਂਸਰ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟी ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਗੈਰ-ਜ਼ਮਾਨਤੀ ਵਾਰੰਟ (NBW) ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। NIA ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਭੱਟੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਬ੍ਰਾਜ਼ੀਲ ਵਿੱਚ ਲੁਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉੱਥੋਂ ਭਾਰਤ ਵਿਰੋਧੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰੰਟ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਹੁਣ ਇੰਟਰਪੋਲ ਰੈੱਡ ਕਾਰਨਰ ਨੋਟਿਸ ਅਤੇ ਹਵਾਲਗੀ (Extradition) ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ。0
0
Report
राजपुरा में सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल जारी, सड़कों पर गंदगी के ढेर
Noida, Uttar Pradesh:ਰੀਾਜਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਸੇਵਕ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ0
0
Report
BHAVYA योजना के क्रियान्वयन के लिए हिमाचल में राज्य स्तरीय समिति गठित
Shimla, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश सरकार ने भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के प्रभावी और सुचारु क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समिति (State Level Committee) का गठन किया है। उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह समिति योजना के तहत औद्योगिक आधारभूत ढांचे के विकास और निवेशकों को शीघ्र व्यवसाय शुरू करने में सहायता सुनिश्चित करेगी। समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे, जबकि उद्योग, राजस्व, वन, वित्त, शहरी विकास एवं आवास, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों के प्रशासनिक सचिव इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC) के प्रबंध निदेशक, भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा नामित अधिकारी तथा उद्योग निदेशक भी समिति में शामिल रहेंगे। उद्योग निदेशक समिति के सदस्य सचिव एवं समन्वयक होंगे। आवश्यकता पड़ने पर समिति विशेषज्ञों को भी सह-समिति सदस्य के रूप में शामिल कर सकेगी। अधिसूचना के अनुसार समिति पात्र परियोजनाओं का मूल्यांकन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तरीय संचालन समिति को अनुशंथित करेगी। साथ ही बाहरी आधारभूत ढांचे के विकास, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति और धनराशि के उपयोग की समीक्षा करेगी। समिति का उद्देश्य राज्य की नीतियों और प्रोत्साहनों को योजना के साथ जोड़कर निवेश आकर्षित करना तथा विकसित किए गए बुनियादी ढांचे का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।0
0
Report
Advertisement
