Back
जयराम ठाकुर धर्मपुर दौरे पर, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का दावा
NSNitesh Saini
Sept 16, 2025 14:33:38
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी :
स्लग :
जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला
प्रदेश आपदा से जूझ रहा है, नजर नहीं आ रहे हैं हिमाचल सरकार के मंत्री : जयराम ठाकुर
आपदा के समय लोगों के साथ नजर में आना सरकार की संवेदनहीनता
मंडी/धर्मपुर (नितेश सैनी) :
एंकर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को धर्मपुर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। उन्होंने धर्मपुर बाजार के दुकानदारों और उन प्रभावित लोगों से मुलाकात की, जिनके घरों-दुकानों में गतरात्रि सीर खड्ड और साथ वाले नाले का पानी 10 से 15 फीट तक घुसने से भारी नुकसान हुआ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रभावित लोग अभी सतर्क और जागरूक रहें, क्योंकि इस बार बरसात का दौर लंबा खिंच रहा है और जगह-जगह भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और पार्टी सेवा कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद केंद्र सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों को गति दी है तथा अपने सात केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश भेजा, लेकिन राज्य सरकार के मंत्री कहीं भी राहत एवं बहाली कार्यों में दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश को लगातार वित्तीय मदद भेज रही है। प्रधानमंत्री ने कांगड़ा दौरे के दौरान 1500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसका आभार तक प्रकट नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र से पहुंचे मंत्रियों के साथ न तो प्रदेश सरकार के मंत्री और न ही अधिकारी मौजूद रहे, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रदेशभर में दिल खोलकर राहत सामग्री भेजी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की ओर से अब तक कोई ठोस राहत प्रयास नजर नहीं आया है।
बाइट : जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री
इस मौके पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा नेता रजत ठाकुर और वंदना गुलेरिया भी मौजूद रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowSept 16, 2025 15:46:020
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 16, 2025 15:30:190
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 16, 2025 15:18:253
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 16, 2025 15:16:182
Report
NSNavdeep Singh
FollowSept 16, 2025 15:15:220
Report
VKVarun Kaushal
FollowSept 16, 2025 14:33:260
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 16, 2025 14:33:070
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 16, 2025 14:16:553
Report
RMRakesh Malhi
FollowSept 16, 2025 14:15:590
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowSept 16, 2025 13:51:090
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 16, 2025 13:48:021
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 16, 2025 13:46:213
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 16, 2025 13:30:420
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 16, 2025 13:25:491
Report