Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों के साथ, राहत कार्य तेज़ी से जारी!

SSSandeep Singh
Jul 10, 2025 11:11:16
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है, करेगी हर संभव मदद 261 करोड़ की सुखाहार नहर योजना को मंजूरी मिलने पर केवल पठानियां ने ज़ाहिर की ख़ुशी एंकर-हिमाचल प्रदेश में मानसून की बरसात से अभी तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। एक हज़ार करोड़ का नुकसान हो चुका है। मानसून की शुरुआती बरसातों ने हिमाचल में खूब कहर ढाया है। मंडी जिला में सबसे बड़ी तबाही हुई है। हिमाचल सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और लोगों कि मदद कर रहे हैं। VO—- यह बात उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की तारीफ़ करते हुए उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर बह गए हैं उनको घर बनाने के लिए सीएम ने फ़िर 7 लाख देने की घोषणा की है। आपदा प्रभावित लोगों कि हर संभव सहायता की जा रही है। मुख्यमंत्री ख़ुद ग्राउंड जीरो में जाकर प्रभावितों से मिल रहे हैं। केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर और देहरा के लिए 261 करोड़ की सुखाहार नहर योजना को मंजूरी मिलने को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा सरकार ने इस योजना के लिए कोई काम नहीं किया। स्टोरी बाई संदीप सिंह शिमला
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top