Back
हमीरपुर में सीटू का हंगामा: तीन साल से मनरेगा लाभ क्यों बंद?
ASARVINDER SINGH
Sept 22, 2025 08:48:51
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर - मनरेगा मजदूरों के लाभ जारी न किए जाने पर सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के राज्य कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यालय के सरकारी वाहन को भी घेरा गया। हमीरपुर तहसील परिसर से लेकर श्रम कल्याण बोर्ड के राज्य कार्यालय तक रैली निकाली गई। इस दौरान मजदूरों के लाभ जारी करने की मांग की गई। कहा गया कि पिछले तीन सालों से मनरेगा मजदूरों के लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं। जब से प्रदेश सरकार बनी है तब से मनरेगा मजदूरों के लाभ रोक दिए गए हैं। इस वजह से मनरेगा मजदूरों को परेशानी पेश आ रही है। इसके साथ ही दो बार नवीनीकरण की शर्त को हटाने की मांग की गई। सीटू के नेताओं ने चेताया कि यदि बोर्ड ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो दिसंबर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 10 हजार कामगारों को शादियों, छात्रवृत्ति व मातृत्व योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इनके आवेदन के बावजूद इन्हें रुपए जारी नहीं किए गए। वहीं बोर्ड की तरफ से की जा रही मजदूरों की ई केवाईसी की धीमी रफ्तार पर भी आपत्ति जाहिर की गई।
बाइट
सीटू के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार ने बताया कि मनरेगा मजदूरों के लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं। बोर्ड द्वारा नए नए नियम बनाए जा रहे हैं जिस कारण मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते राज्य बोर्ड कार्यालय का घेराव किया जा रहा है।
बाइट
कामगार कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र का कहना है कि जब से प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभाला है जब से बोर्ड के लाभ मजदूरों को नहीं मिल पा रहे। तीन सालों से 500 करोड़ की लाभ राशि अटकी हुई है। एक लाख 12 हजार से अधिक मजदूर लाभ का इंतजार कर रहे हैं। 10 हजार मनरेगा मजदूरों को शादी, छात्रवृत्ति व मातृत्व योजना का लाभ जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ई केवाईसी की जा रही है। हिमाचल में चार लाख 76 कामगार है लेकिन अभी तक सिर्फ 61 हजार की ही ई-केवाईसी हो पाई है। इस प्रक्रिया को वर्ष 2024 में शुरू किया गया था लेकिन यह धीमी गति से चलाई जा रही है। इस वजह से कामगारों को मिलने वाले लाभ लटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में आवेदन करने वाले मजदूरों को लाभ जारी किए जाने चाहिए थे वह भी जारी नहीं किए जा रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
JSJagmeet Singh
FollowSept 22, 2025 10:21:210
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowSept 22, 2025 10:15:390
Report
RMRakesh Malhi
FollowSept 22, 2025 09:49:130
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 22, 2025 09:47:170
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowSept 22, 2025 09:47:070
Report
KSKamaldeep Singh
FollowSept 22, 2025 09:34:300
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 22, 2025 09:34:230
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowSept 22, 2025 09:33:230
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 22, 2025 09:18:520
Report
MSManish Shanker
FollowSept 22, 2025 09:15:190
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowSept 22, 2025 09:01:320
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowSept 22, 2025 09:01:230
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowSept 22, 2025 08:50:340
Report
SSSandeep Singh
FollowSept 22, 2025 08:49:110
Report