Back
बंजर ज़मीन पर अमरूद की बगिया: 65 वर्षीय अजमेर सिंह की कहानी
RMRakesh Malhi
Sept 25, 2025 10:00:44
Una, Himachal Pradesh
Slug :बंजर ज़मीन पर लहलहाई अमरूद की बगिया, 65 वर्षीय किसान अजमेर सिंह की मेहनत ने बदली तस्वीर,एचपी शिवा परियोजना से किसान परिवार की आर्थिक स्थिति में आई मजबूती
V/01: कभी वह ज़मीन, जहां न गेहूं उगता था, न मक्की का दाना, आज हरियाली से लहलहा रही है। ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के बौल गांव के 65 वर्षीय किसान अजमेर सिंह ने एचपी शिवा परियोजना की मदद से इस बंजर ज़मीन पर अमरूद की बगिया तैयार की है। उम्र को केवल आंकड़ा साबित करने वाले अजमेर ने आधुनिक तकनीकों, मेहनत और सरकारी मार्गदर्शन की मदद से सफलता की कहानी रची है।इस सीज़न में उनकी बगिया से 22 क्विंटल से अधिक उत्पादन की उम्मीद है, जिससे उन्हें 1 लाख रुपये से ज़्यादा की आमदनी होने का अनुमान है। इस सफलता ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि गांव के अन्य किसानों को भी फल आधारित खेती की ओर प्रेरित किया है।
अजमेर सिंह की माने उन्होंने करीब साढ़े 3 साल पहले एफएलडी (फ्रंट लाइन डेमो) के तहत 1,800 अमरूद के पौधे लगाकर शुरुआत की थी, जिसमें श्वेता और ललिता किस्में शामिल हैं। वर्तमान में उन्होंने लगभग 450 कनाल भूमि पर अमरूद का बगीचा लगाया है। इस सीजन में करीब 22 क्विंटल अमरूद की फसल होने की उम्मीद है। ग्राहक सीधे उनके घर से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अमरूद खरीद रहे हैं।
अजमेर सिंह के मुतावीक पहले जिस ज़मीन पर गेहूं और मक्की जैसी फसल भी नहीं होती थी और जो जंगली जानवरों से बर्बाद हो चुकी थी, वही ज़मीन आज हरियाली से ढकी है। हिमाचल सरकार और उद्यान विभाग की मदद से
एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत उन्हें पौधे, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, केंचुआ खाद, पौधों में नमी बनाए रखने के लिए पॉलिथीन, फेंसिंग और आवश्यक दवाइयाँ सब उपलब्ध कराई गईं।
अजमेर सिंह को हमीरपुर में उद्यान विभाग के नेरी कॉलेज से पाँच दिवसीय प्रशिक्षण मिला, जिसमें पौधों की कटिंग, बीमारियों की पहचान और उनके उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही, उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर क्लस्टर में आकर पौधों का निरीक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
अजमेर सिंह कहते हैं कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्यान विभाग के सहयोग से ही यह बंजर ज़मीन अमरूद की बगिया में बदली है। अब पूरा परिवार इस काम से जुड़ गया है पत्नी तृप्ता देवी, दोनों बेटे और बहुएं सब खेती में हाथ बंटा रहे हैं।
अजमेर की पत्नी तृप्ता देवी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि उनके परिवार के लिए यह सिर्फ खेती नहीं, घर की खुशहाली का ज़रिया है। सारा परिवार मिलकर काम कर रहा है, हमें इसकी बेहद खुशी है।
Byte:किसान अजमेर सिंह
Feed File:2509ZP_UNA_GAUVA_R 5
Feed Sent BY 2C
Feed File:2509ZP_UNA_GAUVA_R1--5
Assign BY:Assignment Desk
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAJESH KATARIA
FollowSept 25, 2025 12:19:120
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 25, 2025 12:06:592
Report
MSManish Shanker
FollowSept 25, 2025 12:01:480
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 25, 2025 11:37:050
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 25, 2025 11:36:390
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 25, 2025 11:36:060
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 25, 2025 11:31:110
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 25, 2025 11:19:291
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowSept 25, 2025 11:04:150
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 25, 2025 11:01:330
Report
RMRakesh Malhi
FollowSept 25, 2025 10:39:542
Report
KBKulbir Beera
FollowSept 25, 2025 10:37:380
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 25, 2025 10:35:420
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 25, 2025 10:35:150
Report
NRNARINDER RATTU
FollowSept 25, 2025 10:34:360
Report