Back
हमीरपुर के मोहल्ले में गैस सिलेंडर से आग, पांच झुलसै, दो बच्चे अस्पताल
ASARVINDER SINGH
Sept 20, 2025 12:22:38
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर- मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नजदीक मोहल्ले के एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से पांच लोग झुलस गए जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां पर इनका उपचार चल रहा है। आग लगने से घर के अंदर रखा हुआ सामान भी जल गया है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वाल्मीकि मोहल्ला के एक मकान में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस वजह से पांच लोग इस आग की चपेट में आकर झुलस गए। किसी तरह से लोगों ने अपने जान बचाई तथा बाद में इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना दमकल विभाग को दी गई। झुलसने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं तथा एक पुरूष बताया जा रहा है। इनका उपचार मेडिकल कालेज में चल रही है। मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में इन्हें इलाज के लिए पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बर्न युनिट में भर्ती किया गया है। वहीं दकमल विभाग की तरफ से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दो कमरों में रखा हुआ सामान जल गया है।
बाइट
दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रामानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी उन्हें शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब लगी थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RNRam Narian Kansal
FollowSept 20, 2025 15:01:340
Report
AJAnil Jain
FollowSept 20, 2025 14:34:160
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 20, 2025 14:16:470
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 20, 2025 14:02:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:46:020
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:35:061
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 20, 2025 13:33:160
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 20, 2025 13:30:460
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:30:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:30:080
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:19:222
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:17:010
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 20, 2025 13:16:500
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 20, 2025 13:04:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 20, 2025 13:04:09Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN R41...ANI BHATINDA US VISA RX
BATHINDA (PUNJAB): U.S. PRESIDENT DONALD TRUMP SIGNED A PROCLAMATION IMPOSING A $100,000 ANNUAL FEE ON H-1B VISAS/ VISUALS/ REAX
0
Report