Back
हिमाचल सरकार पेंशनरों के एरियर व अन्य देयों के लिए करोड़ों जारी
RMRakesh Malhi
Oct 18, 2025 12:31:12
Una, Himachal Pradesh
एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री बोले... एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के एरियर, पेंशन और अन्य देयों के लिए जारी की राशि, 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को 23 करोड़ का एरियर जारी किया गया
प्रदेश सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनों के लंबित एरियर, पेंशन, लीव एनकैशमेंट और अन्य वित्तीय देयों के निपटारे के लिए बड़ी राशि जारी की है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को 23 करोड़ का एरियर जारी किया गया है। यह एरियर वर्ष 2022 में घोषित हुआ था और 1 जनवरी 2016 से देय था। इसके अतिरिक्त 222 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 29 करोड़ 47 लाख रूपये की राशि जारी की गई है, जिनकी पेंशन अप्रैल 2024 से लंबित थी। इसमें कम्यूटेशन राशि भी सम्मिलित है। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सितंबर 2025 माह की पेंशन के भुगतान के लिए भी 23 करोड़ जारी किए गए हैं। साथ ही, लीव एनकैशमेंट के लिए 33 करोड़ और डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) के लिए भी 33 करोड़ इसी महीने जारी किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी पेंशनर या कर्मचारी को अपने संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश की जनसेवा का प्रमुख माध्यम है और सरकार निगम को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कल्याणकारी दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े सभी मामलों का निपटारा शीघ्रता और प्राथमिकता से किया जाएगा।
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 13, 2025 07:35:540
Report
MSManish Shanker
FollowNov 13, 2025 07:34:530
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 13, 2025 07:34:35Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:सुख मेवो एवं स्थानीय उत्पादों के लिए सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लवी
0
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 13, 2025 07:33:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 13, 2025 07:18:141
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 06:49:081
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 13, 2025 06:38:471
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 13, 2025 06:31:362
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowNov 13, 2025 06:20:59106
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 06:07:1065
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 13, 2025 06:03:49144
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 05:03:14124
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 04:20:59187
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 03:45:25Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: OUTSIDE VISUALS FROM ACTOR DHARMENDRA’S RESIDENCE
105
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 03:37:50112
Report