Back
पूर्व विधायक राणा का कांग्रेस सरकार पर हमला: वित्तीय संकट और होटल विवाद
RMRakesh Malhi
Feb 14, 2026 08:17:04
Una, Himachal Pradesh
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश में पैदा हो रहे वित्तीय संकट को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। राणा ने RDG को लेकर केंद्र सरकार द्वारा पहले ही देश के कई राज्यों को RDG को बंद किए जाने को लेकर सचेत कर दिया था और उन्हें इसको लेकर पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि सीएम ऑफिस में ऐसे लोगों की भर्ती की जा रही है जिनकी जरूरत नहीं है; प्रदेश सरकार के मामलों को लड़ने के लिए बाहर से वकील हायर किए जा रहे हैं; प्रदेश की जनता का टैक्सपेयर का पैसा लुटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने PR डिपार्टमेंट में करोड़ रुपए का बजट रखा है लेकिन हर तीसरे दिन अपनी होर्डिंग बदल रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की एक एजेंसी को 15 लाख रुपये हर महीने पब्लिसिटी करने के लिए दिए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं जो CM की PR का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज वित्तीय संकट से गुजर रहा है लेकिन प्रदेश के हर मंत्री को दो-दो सोशल मीडिया कर्मी दिए गए हैं जिन पर भी लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है; प्रदेश के खजाने को दोनों हाथों से लुटाया जा रहा है। मिस मैनेजमेंट के कारण यह सब दिकतें पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने 50 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है, कर्ज लगातार चल रहा है और ठेकेदारों की पेमेंट का पैसा भी सरकार द्वारा अदा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट में भी भ्रष्टाचार हो रहा है; डॉक्टरों की पोस्टिंग के लिए भी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेजरी तो बंद है लेकिन जिन ठेकेदारों की साथ सैटिंग है उनके लिए ट्रेजरी खुल रही है और उनकी पेमेंट हो रही है जबकि छोटे-मोटे ठेकेदारों की पेमेंट नहीं हो रही है। वहीं उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा चंदीगढ़ जाकर फाइव स्टार होटल में ठहरने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। राजेंद्र राणा ने कहा है कि वहां पर कमरा किसके नाम से बुक हो रहे हैं और इसकी पेमेंट कौन कर रहा है; अगर हिमाचल सरकार द्वारा यह पेमेंट की जा रही है तो फिर हिमाचल सरकार अमीर है क्योंकि फाइव स्टार होटल के लाखों रुपए का बिल भरा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के रुकने के लिए हिमाचल सदन में स्पेशल कमरे बनाए गए हैं; वहां रुकने की बजाय मुख्यमंत्री फाइव स्टार होटल में रुकते हैं इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री सरकारी आवास को छोड़कर 5 स्टार होटल में रुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मित्रों को फायदा पहुंच जाने के लिए उन्हें बोर्डो और निगमो में बिठाया जा रहा है और उन पर लाखों रुपए लुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अपने मित्रों के लिए खजाना खोला है, आम जनता के लिए खजाना बंद क्यों है। उन्होंने कहा कि जो 10 गारंटीया सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने दी थी क्या वह गारंटिया केंद्र सरकार से पूछ कर दी गई थी; अन्य तमाम मुद्दों को लेकर रजिंदर राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 14, 2026 09:23:110
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 14, 2026 09:22:570
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 14, 2026 09:22:440
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 14, 2026 09:22:170
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 14, 2026 09:21:25Chandigarh, Chandigarh:ਹਰੀਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਅਮਲੋਹ ਆਮਦ ਮੌਕੇ 'ਆਪ' ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ–ਅਮਰੀਕਾ ਵਪਾਰ ਸਮਝੌਤੇ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਅਤੇ ਲੋਕਤੰਤਰਿਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ।
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 08:21:59Noida, Uttar Pradesh:ਬਾਬਾ ਪਰਗਟ ਨਾਥ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਵਾਲਮੀਕਿ ਤੀਰਥ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਣ ਮੌਕੇ, ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਅਤੇ 'ਆਪ' ਵਿਧਾਇਕ ਸਾਹਿਬਾਨ
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 14, 2026 08:19:280
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 14, 2026 08:18:110
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 14, 2026 08:17:470
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 14, 2026 08:17:320
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 14, 2026 08:16:330
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 08:00:110
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 07:49:41Noida, Uttar Pradesh:ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ 'PUNJABI DIASPORA MEET' ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 07:47:050
Report