Back
8% बनाम 0% टैरिफ: क्या मोदी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है?
AZAbhinva zeepunjabi
Feb 14, 2026 07:47:05
Noida, Uttar Pradesh
8% टैरिफ बनाम 0% - आइए समझाता हूं, कैसे झूठ बोलने में माहिर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इसपर भ्रम फैला रहे हैं। और, किस तरह से वो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को धोखा दे रहे हैं।
बांग्लादेश को अमेरिका में गारमेंट्स निर्यात पर 0% टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है - शर्त बस इतनी है कि वो अमेरिकी कपास आयात करें。
भारत के गारमेंट्स पर 18% टैरिफ की घोषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया - “अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी।”
आखिर, ये बात तब तक देश से छुपाई क्यों गई?
और, ये कैसी नीति है? क्या यह सचमुच में कोई विकल्प है - या फिर “आगे कुआं, पीछे खाई” की हालत में फंसाने वाला जाल?
अगर हम अमेरिकी कपास मंगवाते हैं तो हमारे अपने किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर नहीं मंगवाते, तो हमारा टेक्सटाइल उद्योग पिछड़कर तबाह हो जाएगा。
और, अब बांग्लादेश यह संकेत दे रहा है कि वह भारत से कपास आयात भी कम या बंद कर सकता है。
भारत में टेक्सटाइल उद्योग और कपास की खेती आजीविका की रीढ़ हैं। करोड़ों लोगों की रोज़ी-रोटी इन्हीं पर टिकी है। इन क्षेत्रों पर चोट का मतलब है लाखों परिवारों को बेरोज़गारी और आर्थिक संकट की खाई में धकेल देना。
एक दूरदर्शी और राष्ट्रहित में सोचने वाली सरकार ऐसा सौदा करती जो कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स - दोनों के हितों की रक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती。
लेकिन इसके ठीक उलट, नरेंद्र “सरेंडर” मोदी और उनके मंत्रियों ने ऐसा समझौता किया है जो दोनों क्षेत्रों को गहरी चोट पहुंचाने वाला साबित हो सकता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 08:21:59Noida, Uttar Pradesh:ਬਾਬਾ ਪਰਗਟ ਨਾਥ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਵਾਲਮੀਕਿ ਤੀਰਥ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਣ ਮੌਕੇ, ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਅਤੇ 'ਆਪ' ਵਿਧਾਇਕ ਸਾਹਿਬਾਨ
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 14, 2026 08:19:280
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 14, 2026 08:18:110
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 14, 2026 08:17:470
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 14, 2026 08:17:320
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 14, 2026 08:17:040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 14, 2026 08:16:330
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 08:00:110
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 07:49:41Noida, Uttar Pradesh:ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ 'PUNJABI DIASPORA MEET' ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 14, 2026 07:15:300
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 14, 2026 07:15:180
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 14, 2026 06:19:460
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 14, 2026 06:19:120
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 14, 2026 06:18:560
Report