Back
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक कसौली में ठहराए, सुरक्षा-योजना में बड़ा बदलाव
MSManuj Sharma
Mar 15, 2026 13:47:17
Solan, Himachal Pradesh
हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। चुनाव से पहले कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार रणनीति बदल रही है।
रविवार को कांग्रेस ने अपने 37 में से 31 विधायकों को शिमला से कसौली शिफ्ट कर दिया। सभी विधायक टेम्पो ट्रैवलर में सवार होकर कसौली पहुंचे और आज रात वे कसौली के Ramada by Wyndham Kasauli में ठहरेंगे। होटल में विधायकों के लिए करीब 40 कमरे बुक किए गए हैं। यह होटल चंडीगढ़ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इससे पहले शुक्रवार से कांग्रेस विधायक शिमला के गलू इलाके में स्थित Twin Towers Hotel Galu में ठहरे हुए थे। रविवार दोपहर सभी विधायक शिमला के Wildflower Hall में लंच के लिए पहुंचे, जहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu भी मौजूद रहे।
खास बात यह है कि यह होटल Priyanka Gandhi के छराबड़ा स्थित फार्महाउस से लगभग 800 मीटर की दूरी पर है।
पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस विधायक रविवार रात परवाणू में रुकेंगे, जो चंडीगढ़ से करीब 34 किलोमीटर दूर है, लेकिन बाद में उन्हें कसौली के रमाडा होटल में ठहराने का फैसला लिया गया।
राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की यह रणनीति विधायकों को एकजुट रखने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 15, 2026 14:34:0733
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 15, 2026 14:32:50102
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 15, 2026 14:30:47113
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 15, 2026 14:18:40113
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 15, 2026 13:35:09124
Report
HSHarmeet Singh
FollowMar 15, 2026 13:34:59136
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 15, 2026 13:30:54167
Report
AJAnil Jain
FollowMar 15, 2026 13:30:15229
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowMar 15, 2026 12:35:09170
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 15, 2026 12:16:02169
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 15, 2026 12:03:29116
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 15, 2026 12:01:18152
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 15, 2026 11:50:38132
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 15, 2026 11:45:56130
Report