Back
नाहन में किसान सभा ने पांच बीघा जमीन मांग और ट्रेड डील विरोध संकल्प
DVDEVENDER VERMA
Mar 01, 2026 10:48:05
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन :नाहन( सिरमौर)
नाहन में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन,
हिमाचल किसान सभा का जिला स्तरीय 11 सम्मेलन आयोजित,
भूमिहीन किसानों को जल्द पांच बीघा भूमि उपलब्ध करवाने की मांग,
हिमाचल में आर्थिक तंगी से जूझ रहा किसान:राकेश सिंह
अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील का जताया विरोध,
RDG बंद करने पर घेरी केंद्र सरकार।
हिमाचल किसान सभा का 11वां जिला स्तरीय सम्मेलन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुआ जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही किसानों मार्ग रणनीति तैयार की गई । जिला स्तरीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए हिमाचल किसान सभा की राज्य सचिव राकेश सिंघा ने कहा हिमाचल प्रदेश में मौजूदा दौर में किस पीड़ा के दौर से गुजर रहा है जिसका मुख्य कारण किसानों के पास जमीनों का कम होना है खेती लगातार घाटे का सौदा बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की हर चीज में लागत लगातार बढ़ रही है और आय बिल्कुल कम हो रही है जो चिंता का विषय बने हुए है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा किसानों पर बेदखली की गाज गिराई गई जिसकी हिमाचल किसान सभा ने सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और किसानों की जमीनों को बेदखल होने से बचाया। उन्होंने कहा कि किसान सभा के प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को निर्देश दिए कि हर भूमिहीन किसान को पांच बीघा जमीन उपलब्ध करवाई जाए और उसके लिए एक स्थाई नीति बनाई जाए।
(Quote) राकेश सिंघा: राज्य सचिव हिमाचल किसान सभा
वहीं हिमाचल किसान सभा ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील का भी विरोध किया है राकेश सिंघा ने कहा की सरकार ने सीधे तौर पर आत्म समर्पण किया है इससे खेती पूरी तरह तबाह हो जाएगी और हिमाचल के किसानों को भी आने वाले समय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा और किसान आत्महत्या करने तक मजबूर हो जाएगा।
वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश की RDG बंद करने का भी विरोध जताया और कहा कि हर सूरत में हिमाचल किसान सभा द्वारा इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी चाहे आंदोलन के किसी भी दौर से गुजरना पड़े
बैठक में हिमाचल किसान सभा द्वारा किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी 3 सालो के लिए रणनीति तैयार की गई और हर स्तर पर किसानों से जुड़े मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाने का निर्णय लिया गया
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVarun Kaushal
FollowMar 01, 2026 11:49:330
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 11:47:170
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 01, 2026 11:46:130
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 01, 2026 11:32:020
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 11:30:500
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 01, 2026 11:17:220
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 01, 2026 11:17:110
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 01, 2026 11:03:530
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 10:50:460
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 01, 2026 10:50:070
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 01, 2026 10:48:200
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 10:20:06Noida, Uttar Pradesh:आज की रैली का ओवरऑल वॉकथ्रू भेज दिया गया
0
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 10:18:21Noida, Uttar Pradesh:Sukhbir Singh Badal appeals to PM to ensure the safe evacuation of all our people stranded abroad.
0
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 10:16:52Noida, Uttar Pradesh:Raj Kumar verka da harsimrat kaur badal de bayan te reaction
0
Report
