Back
ग्रेट खली ने तहसीलदार पर जमीन हथियाने के गंभीर आरोप लगाए
GPGYAN PRAKASH
Dec 05, 2025 17:01:51
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
द ग्रेट खली ने तहसीलदार पर जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं। विश्व प्रसिद्ध रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली ने पांवटा साहिब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुछ स्थानीय महिलाओं और ग्रेट खली ने इस संबंध में सिरमौर उपयुक्त से शिकायत की है। दूसरी तरफ तहसीलदार ने खली के आरोपी को निराधार बताया है। तहसीलदार ऋषभ शर्मा का कहना है कि ग्रेट खली पंजाब से हथियारबंद लोगों को लाकर किसी और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। ग्रेट खली ने कहा कि जमीन उनके पिता ने 2013 में खरीदी थी, जिसे पर पांवटा साहिब तहसीलदार और कुछ प्रॉपर्टी डीलर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पांवटा साहिब के सुरजपुर की कुछ महिलाओं और खली ने जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप लगाते हुए डीसी सिरमौर को शिकायत सौंपी है। खली ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। खली ने कहा कि वे 28.08 बीघा जमीन के सह-स्वामी हैं, पिछले पांच दशक से वहीं रह रहे हैं, पर अब दबाव बन रहा है और जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। 20 मई 2025 को कुछ लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की; 18 जुलाई 2025 को भी प्रयास हुआ, ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं ने नाकाम किया। शिकायत में आरोप है कि यह कार्रवाई राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से की गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि तहसीलदार समेत कुछ राजस्व अधिकारी अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। खली ने दावा किया कि उनके पास जमीन से जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowMar 03, 2026 12:46:070
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 03, 2026 12:31:180
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 03, 2026 12:21:170
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 03, 2026 12:17:000
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 03, 2026 12:04:270
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 03, 2026 12:04:120
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowMar 03, 2026 12:03:460
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 03, 2026 12:03:160
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 03, 2026 12:01:090
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 03, 2026 12:00:540
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 03, 2026 11:45:530
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 03, 2026 11:45:310
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 03, 2026 11:34:290
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 03, 2026 11:33:080
Report
MSManish Sharma
FollowMar 03, 2026 11:30:340
Report
