Back
सिलेंडर लीक से आग, 72 वर्षीय हरिराम की दर्दनाक मौत
GPGYAN PRAKASH
Dec 10, 2025 06:52:32
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
सिलेंडर लीक होने से लगी आग, 72 वर्षीय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत। ग्राम पंचायत चोकर के तहत गांव बांदल में विगत देर शाम सिलेंडर से गैस लीक होने से दर्दनाक घटना पेश आई। गैस लीक होने से कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 72 वर्षीय हरिराम के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय हरिराम घर में अकेला था। घर पर रख सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी जिसकी वजह से अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि थोड़ी ही देर में आग सारे मकान में फैल गई। मकान और मकान में रखा सामान जलने लगा। घटना के कारण हरिराम घर से बाहर नहीं निकल पाया और बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और हरिराम को बाहर निकाला मगर तब तक उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। राहत बचाव में पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के लोगों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को 25 हजार फौरी राहत दी गई है तथा आगामी रिपोर्ट एसडीएम संगडाह प्रेषित की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowDec 10, 2025 08:08:010
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 10, 2025 08:02:370
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 10, 2025 08:01:55Shimla, Himachal Pradesh:शिमला शहर के साथ लगते भरयाल कूड़ा संयंत्र में लगी आग
दूर तक देखा जा रहा धुएं का ग़ुबार
आग लगने की वजह फ़िलहाल साफ़ नहीं
मौके पर फायर ब्रिगेड कर रही आग बुझाने की कोशिश
0
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 10, 2025 07:49:5061
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 10, 2025 07:49:1852
Report
NRNARINDER RATTU
FollowDec 10, 2025 07:48:1033
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 10, 2025 07:30:12195
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 10, 2025 07:16:26117
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 10, 2025 07:01:2275
Report
VKVarun Kaushal
FollowDec 10, 2025 06:54:24143
Report
ASARVINDER SINGH
FollowDec 10, 2025 06:52:21133
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 10, 2025 06:52:04183
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 10, 2025 06:50:33112
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 10, 2025 06:19:11Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KANGANA RANAUT (BJP) ON LOK SABHA LOP & CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI TO VISIT GERMANY FROM DECEMBER 15-20
184
Report