Back
शिमला के ढली क्षेत्र के 125 साल पुराने सियोग वॉटर टैंक से शहर पानी: gravity से चलती पानी सप्लाई का अनूठा इतिहास
ADAnkush Dhobal
Mar 01, 2026 06:49:34
Shimla, Himachal Pradesh
एंकर—- शिमला से करीब 16 किलोमीटर दूर, ढली के पास फैला 10 वर्ग किलोमीटर का वाटर कैचमेंट एरिया… जहां प्रकृति की खूबसूरती, इतिहास की विरासत और शानदार इंजीनियरिंग एक साथ नजर आती है। रिज और मॉलरोड की भीड़ से अलग सुकून की तलाश करने वालों के लिए यह जगह किसी छिपे खजाने से कम नहीं। यही वह इलाका है, जहां 125 साल पुराना सियोग वॉटर टैंक मौजूद है। जो आज भी शहर को करीब 1 करोड़ लीटर पानी उपलब्ध कराता है। खास बात यह है कि इससे पूरी सप्लाई बिना पंप या मोटर, सिर्फ ग्रैविटी से होती है। ब्रिटिश शासन काल में यहां साफ-सफाई को लेकर इतनी सख्ती थी कि अधिकारी जब निरीक्षण पर आते, तो कर्मचारियों को उनके साथ थूकने और टॉयलेट के लिए अलग बॉक्स लेकर चलना पड़ता था। आज भी यहां थूकना और खुले में शौच पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस कैचमेंट एरिया की यात्रा मुख्य गेट से शुरू होती है, जिसे पैदल, साइकिल या इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से पूरा किया जा सकता है। घने जंगल, शांत माहौल और प्राकृतिक नजारे इस सफर को यादगार बना देते हैं। कुफरी की ओर जाते समय हसन वैली सेल्फी प्वाइंट से दिखाई देने वाला घना जंगल यही इलाका है, जिसे एशिया के सबसे घने जंगलों में गिना जाता है। यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए सख्त नियम लागू हैं— खाने-पीने की चीजें लाना मना, कूड़ा फैलाना प्रतिबंधित और शोर करने की अनुमति नहीं, ताकि वन्य जीवन सुरक्षित रहे। इस घने जंगल के रेंज ऑफिसर रुपिंदर शर्मा के मुताबिक, यह क्षेत्र जैव विविधता का खजाना है। यहाँ 166 देशी पौधों की प्रजातियां, 21 प्रकार के स्थलीय फूल, 146 पक्षियों की प्रजातियां और 54 तरह की तितलियां हैं। यहाँ एंट्री के लिए 150 रुपये प्रति व्यक्ति, छात्रों के लिए 100 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये और विदेशी छात्रों के लिए 200 रुपये लगते हैं। इसके साथ ही साइकिल किराया 236 रुपये है। अगर आप कार्ट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति है। ट्रैक पर आगे बढ़ते हुए दो वॉच टावर और कई व्यू पॉइंट मिलते हैं, जहां से हसन वैली का शानदार दृश्य दिखाई देता है। इसी रास्ते पर अंग्रेजों के समय बना सियोग रेस्ट हाउस भी है, जहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं। यहां रात में ठहरने की अनुमति नहीं, केवल दिन में भ्रमण किया जा सकता है। यहां साल 1901 में बना सियोग वॉटर टैंक ब्रिटिश इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है। इस क्षेत्र के लगभग 18 प्राकृतिक जल स्रोतों में से 9 को टैंक से जोड़ा गया है। ढली से टैंक तक करीब 7 किलोमीटर का रास्ता है और दिलचस्प बात है कि यह सड़क पानी की पाइपलाइन के ऊपर बनाई गई है। ब्रिटिश शासन काल में यही पाइपलाइन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज तक जाती थी। आज भी शहर को पानी मिल रहा है। सियोग वॉटर टैंक को ढका नहीं गया है और इसमें पानी पहुंचाने के लिए किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं होता। स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्यटकों को विशेष अनुमति के बिना टैंक तक जाने की इजाजत नहीं है। प्रकृति की गोद में बसा यह वाटर कैचमेंट एरिया सिर्फ शिमला की प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि इतिहास और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश भी देता है। इसलिए अगली बार जब आप शिमला आएं, तो इस अनोखी जगह को अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें और यहां की शांति, हरियाली और ताजगी को महसूस करें। यहाँ न तो भीड़ है और न ही शहर का शोर। है तो बस सुकून।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 01, 2026 08:19:540
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 01, 2026 07:48:290
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 01, 2026 07:48:220
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 01, 2026 07:30:360
Report
MSManish Shanker
FollowMar 01, 2026 07:30:190
Report
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 01, 2026 07:02:10Noida, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी की दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रही विशाल जनसभा पर पंजाब कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की प्रतिक्रिया
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 01, 2026 07:01:530
Report
KCKhem Chand
FollowMar 01, 2026 06:48:560
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 01, 2026 06:30:31Noida, Uttar Pradesh:Passenger Advisory issued at 11:00 hrs.
0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 01, 2026 05:16:260
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 01, 2026 05:01:180
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 01, 2026 04:46:160
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 01, 2026 04:46:09Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली जंतर मंतर रैली में पहुंचे कैबिनेट मंत्री बरिंद्र गोयल से zee media की बातचीत। आज सत्य की जीत हुई है। हम और जोश से आगे बढेंगे। बीजेपी ने हमारी रैली को रोकने की कोशिश की।
0
Report
