Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001

शिमला के संजौली थाने के बाहर हिंदू संगठनों का अनशन जारी; शाम 5 बजे रणनीति

ADAnkush Dhobal
Nov 19, 2025 07:48:16
Shimla, Himachal Pradesh
शिमला में संजौली थाना के बाहर देवभूमि संघर्ष समिति के नेतृत्व में हिंदू संगठनों का अनशन दूसरे दिन भी जारी है. हिंदू नेता विजय शर्मा ने कहा कि बीते कल से लेकर अब तक उनसे कोई भी बात करने के लिए नहीं आया है. वे तंबू गाड़कर थाने के बाहर बैठे हैं. आज शाम 5 बजे तक अगर कोई मुलाक़ात करने के लिए नहीं आया, तो वे बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर होंगे. शाम पांच बजे आंदोलन की आगामी रणनीति सार्वजनिक की जाएगी. बाइट---विजय शर्मा, सह संयोजक, देवभूमि संघर्ष समिति
40
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 19, 2025 08:58:21
Bilaspur, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत तो पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरड़ी में आयोजित देश की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि. यह बस रोजाना प्रातः 7 बजे करलोटी से रवाना होकर शुक्र खड्ड, छत, बरठीं, सुन्हानी, पनौल और भगेड़ से होते हुए प्रातः 9 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी और शाम 5 बजे एम्स से चलकर इसी रूट से होते हुए करलोटी वापिस पहुंचेगी. इस बस के शुरू हो जाने से एम्स बिलासपुर जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को समय पर अस्पताल पहुंचने में विशेष सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी में आयोजित देश की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती समारोह में शिरकत कर इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वहीं इस खास अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती को एकता दिवस के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है और इसी क्रम में आज सरकारी स्कूल भराड़ी के छात्रों को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई है. साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी के जीवन और उनके योगदान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वे भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने आर्थिक, सामाजिक और सामरिक क्षेत्रों में कई साहसिक निर्णय लिये। उन्होंने बताया कि वर्ष 1969 में किए गए बैंक के राष्ट्रीयकरण ने देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया और गरीबों, किसानों तथा छोटे व्यापारियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक समानता को बढ़ावा दिया। इसके अलावा हरित क्रांति की शुरुआत से भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना और किसानों की स्थिति में सुधार आया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण संभव हुआ। इसे भारतीय विदेश नीति एवं सामरिक शक्ति का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जाता है। वहीं 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बिलासपुर दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की गोविंद सागर झील के तट के किनारे तीन दिनों तक चलने वाले जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, इसके साथ ही करीब 100 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी वह करेंगे जिससे बिलासपुर के लोगों को करोड़ों की सौगात मिलेगी.
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Nov 19, 2025 08:57:33
Shimla, Himachal Pradesh:बिहार में बोलेरो में फ़िट आने के बाद अब ऑल्टो में फिट होगी हिमाचल कांग्रेस- जयराम ठाकुर पूछा- जब प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू, तो क्यों मनाया जा रहा तीन साल का जश्न? 4 दिसंबर को धर्मशाला में सुक्खू सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन बिहार में मिली NDA को एतिहासिक जीत के बाद हिमाचल भाजपा उत्साहित नज़र आ रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर तंज किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार में तो कांग्रेस बोलेरो गाड़ी में फ़िट हो गई, लेकिन हिमाचल में तो कांग्रेस ऑल्टो गाड़ी में ही फ़िट आ जाएगी। यह गाड़ी मुख्यमंत्री को काफ़ी पसंद नहीं है। जयराम ठाकुर ने पूछा कि जब प्रदेश में डिजास्टर लागू है, तो सरकार तीन साल पूरे होने के लिए किस बात का जश्न मना रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को विफल क़रार देते हुए चार दिसंबर को धर्मशाला में बड़ा प्रदर्शन करने की भी बात कही। वहीं, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव ने कहा कि कांग्रेस सरकार आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। उनके मुताबिक पिछले तीन साल आर्थिक बदहाली, कर्ज, झूठी गारंटियों, अपराधों की बढ़ोतरी और संस्थानों को बंद करने जैसे फैसलों के साल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बुलंद कर रही है और 4 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बिंदल ने बिहार के नतीजों को कांग्रेस की दुर्दशा बताया और कहा कि इसका असर हिमाचल में भी साफ दिख रहा है। डॉ. राजीव बिंदल, अध्यक्ष, हिमाचल भाजपा
0
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Nov 19, 2025 08:57:17
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर नवीन कुमार हत्याकांड 15 नवंबर को अंजाम दिया गया था आज फिरोजपुर पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है हालांकि मेन शूटर अभी फरार है जिन्हें जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है आज एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्या कांड को कुल 5 लोगों ने अंजाम दिया है जिसमें 5 लोग नवीन कुमार की हत्या को अंजाम देने की रेकी कर रहे थे जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें मेन जतिन काली है जो एक ऑटो चालक है कण्व भी इसके साथ थे जबकि गोली चलाने वाले बादल और काली है जो अभी पुलिस की पकड़ से दूर है और जल्द पकड़ने का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 19, 2025 08:56:59
Tarn Taran Sahib, Punjab:वकील ने खारिज होने की अफवाहों को बताया गलत, कहा– सभी पिटीशन नियत तारीख पर ही होंगी सुनवाई विधानसभा खड़ूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा से जुड़े साल 2013 के उसमा कांड मामले को लेकर दायर सभी पिटीशन पर सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। लालपुरा के लीगल एडवाइजर एडवोकेट मनमोहन ठुकराल ने कहा कि हाई कोर्ट में चल रही कानूनी कार्यवाही को लेकर मंगलवार को जो पिटीशन खारिज होने की चर्चाओं को अफवाह बताया। ठुकराल ने बताया कि माननीय अदालत ने दोनों पक्षों को सुना और अगली तारीख की सुनवाई 17 दिसंबर को करने के निर्देश दिए हैं। एडवोकेट मनमोहन ठुकराल ने हाई कोर्ट का आधिकारिक आदेश दिखाते हुए कहा कि लालपुरा द्वारा दाखिल की गई सभी पिटीशन की सुनवाई 17 दिसंबर को निर्धारित है और अदालत ने किसी भी पिटीशन को खारिज नहीं किया है। वकील ने बताया कि मामले की अगली तिथि पहले से तय है और अदालत की ओर से दिए गए आदेश में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि सज़ा निलंबन (सस्पेंशन ऑफ सेंटेंस) या जमानत को लेकर दायर अर्जियों को रद्द किया गया है। उधर, इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल बनी हुई है, क्योंकि लालपुरा वर्तमान में खड़ूर साहिब से विधायक हैं और मामला 2013 के उसमा कांड से संबंधित है, जिसमें उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद अब पिटीशन पर अंतिम फैसला हाई कोर्ट में लंबित है। 17 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में इस मामले की अगली कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी。
0
comment0
Report
NRNARINDER RATTU
Nov 19, 2025 08:47:57
Nawanshahr, Punjab:ਇਹ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਤਾਂ ਲੜਾਈ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸੀ , ਇਹ ਤਾਂ ਓਹਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਘੁੰਮਣ ਚਲਾ ਗਿਆ ਸੀ , ਲੜਾਈ ਨਾਲਦੇ ਮੁੰਡੇ ਨਾਲ ਸੀ, ਮਾਰ ਇਹਨੂੰ-gaye ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਬੰਗਾ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਫਾਇਰਿੰਗ ਚ' ਮਾਰੇ ਗਏ ਰਿੰਪਲ ਨਾਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਲੇ ਆਏ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ, ਓਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਰਿਮਪਲ ਘਰਦਿਆਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤ ਸੀ ਉਸਦੀਆਂ ਦੋ ਭੈਣਾਂ ਹਨ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਕਨੈਡਾ ਵਿੱਚ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਇੱਧਰ, ਰਿੰਮਪਲ ਦਾ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਸੁਭਾਹ ਸੀ, ਉਹ ਨਾ ਹੀ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਆਦੀ ਸੀ, ਤੇ ਕਲ ਇਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਬੈਠਾ ਸੀ ਤੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਇਸਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਸੀ ਕੇ ਆਜਾ ਚਲੀਏ ਘੁੰਮਣ, ਇਸਨੇ ਮਨ੍ਹਾ ਵੀ ਕੀਤਾ, ਮੈਂ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਤੁਸੀਂ ਜਾਓ, ਲੇਕਿਨ ਯਾਰ ਦੋਸਤ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸਨੂੰ ਲੈ ਗਏ ਤੇ, ਮਗਰ ਆਈ 20 ਕਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇਘੇਰਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਇਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਸੀਟ ਦੇ ਨਾਲ ਬੈਠਾ ਸੀ ਤੇ ਇਸਦੀ ਲੜਾਈ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਿਸੇ ਨਾਲ, ਤੇ ਜੋ ਮੁੰਡੇ ਮਾਰਨ ਆਏ ਸੀ ਓਹਨਾ ਦੀ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਨਾਲ ਲੜਾਈ ਸੀ, ਜੋ ਸਕਾਰਪੀਓ ਗੱਡੀ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੁੰਦਾ ਉਸ ਮੁੰਡੇ ਨਾਲ ਲੜਾਈ ਸੀ, ਲੇਕਿਨ ਆਈ 20 ਵਾਲੇ ਇਸਨੂੰ ਮਾਰ ਗਏ,..ਬਾਈਟ --ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ,
75
comment0
Report
MTManish Thakur
Nov 19, 2025 08:38:08
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के दिखाए गए आदर्शों पर चलने का भी प्रण लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सूद ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भारत की अखंडता के लिए अपना जीवन दिया और पाकिस्तान के भी दो टुकड़े करके दिखाएं। इसके अलावा कुल्लू मनाली से भी उनका खासा लगाव रहा। अनिल सूद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी हत्या से कुछ दिन पहले उन्होंने ओडिशा में एक जनसभा में कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा भी अगर इस देश की एकता और अखंडता के लिए काम आए तो मैं हमेशा देश के लिए जान देने के लिए तत्पर हूं। ऐसे में अपने जीवनकाल में स्व उन्होंने देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए। जिसने भारत के भविष्य की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया। देश को एकजुट किया। पाकिस्तान का विभाजन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण से आर्थिक क्रांति का सूत्रपात, हरित क्रांति की शुरुआत, पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को आत्मनिर्भर बनाया। इसके अलावा सिक्किम को चीन से छीनकर उसका भारत में विलय, 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा व देश की एकता और अखंडता के लिए उनके त्याग एवं तपस्या की गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। बाइट - अनिल सूद वरिष्ठ नेता कांग्रेस
26
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Nov 19, 2025 08:34:39
Nurpur, Himachal Pradesh:ज्वाली डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स गज्ज खड्ड पर 87 करोड़ का पुल—नगरोटा सूरियां और ज्वाली में तेजी से बदल रहा विकास का नक्शा सीवरेज, पेयजल और सिंचाई समेत करोड़ों की परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर काम मंत्री ने सुनीं शिकायतें, दिए समाधान के निर्देश ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े विकास प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गज्ज खड्ड पर 87 करोड़ रुपये का पुल तैयार हो रहा है, जो पूरे इलाके की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। नगरोतस सूरियां में सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने लोगों से सीधा संवाद किया और अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। – ज्वाली क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ गई है। गज्ज खड्ड पर 87 करोड़ रुपये से बन रहा यह पुल ज्वाली क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। इससे लोगों की दूरी कम होगी, आवागमन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट पूरे इलाके के आर्थिक ढांचे को मजबूती देगा और युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा। – स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नगरोटा सूरियां अस्पताल पर 5.36 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 36.54 करोड़ की सीवरेज परियोजना, कथोली–वनतुंगली, घाड़ जारोट–परगोडा और बदेहरा–ज्वाली–राजा का तालाब जैसे मार्गों का सुधार भी जारी है। 45 गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली 29.65 करोड़ की योजना अंतिम चरण में है, जबकि 213 करोड़ की सिंचाई योजना से 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। “सीवरेज, पेयजल और 213 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना जैसे बड़े प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में पूरे ज्वाली क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे। किसानों को बेहतर पानी मिलेगा, शहरों को आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी और हर घर तक विकास का सीधा लाभ पहुँचेगा। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी परिवार विकास की मुख्यधारा से पीछे न रहे।” बाइट -प्रो० चौधरी चंद्र कुमार, कृषि मंत्री
47
comment0
Report
KSKamaldeep Singh
Nov 19, 2025 08:16:47
Chandigarh, Chandigarh:ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਬਲਾ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਤੇ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਬਲਾ ਬੋਲੇ ਕਿ ਮੈਂ ਇਸ ਤੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਪਰ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਸੀ ਕਿ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਬਣਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਕੀ ਕੀ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਜਦੋਂ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਸਬੰਧੀ ਫੀਡਬੈਕ ਆਉਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਤਾਂ ਉਦੋਂ ਅਸੀਂ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਮੇਹਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਬਲਾ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਮ 홀ੀਆ ਕਾਂਗਰਸ ਸੀ ਆਗੂ ਮਮਤਾ ਡੋਗਰਾ ਬੋਲੇ ਕੀ ਪੂਰੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਜੋ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਉਸੇ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅਸੀਂ ਇਹ ਅੱਜ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਢੋਲ ਵਜਾ ਕੇ ਸ਼ਰਮਿੰਦਾ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਉਸੇ ਤਰੀਕੇ ਅਸੀਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਸ਼ਰਮਿੰਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਗਏ ਸੀ ਕਿ ਜਿਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਡੱਡੂ ਮਾਜਰਾ ਅਤੇ ਮਣੀ ਮਾਜਰਾ ਵਿੱਚ ਕੂੜਾ ਸੁੱਟਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉਸਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਕਿਸਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ਰਹੀ ਗੱਲ ਜੇਕਰ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਸੀ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ
95
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Nov 19, 2025 08:15:38
Noida, Uttar Pradesh:अनमोल विश्नोई के अपराधों की कुंडली... अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चलाने वाला गैंगस्टर अनमोल विश्नोई विदेश में बैठकर करा रहा है वारदातें राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आतंक मचाने वाला गैंगस्टर अनमोल विश्नोई उर्फ भानु, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का छोटा भाई, अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनमोल पर राजस्थान और पंजाब में कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। लॉरेंस विश्नोई गैंग की कमान विदेश से 2015 से जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई अपने गैंग को विदेश बैठे गोल्डी बराड़ और अनमोल विश्नोई के जरिए संचालित करता है। दोनों मिलकर व्यापारियों, बिल्डरों और राजनीतिक हस्तियों को व्हाट्सऐप/सिग्नल (VOIP, VPN) कॉल के जरिए रंगदारी मांगते हैं। रकम नहीं देने पर शार्प शूटर भेजकर फायरिंग और हत्या तक कर दी जाती है, जिसकी जिम्मेदारी गैंग सोशल मीडिया पर खुलकर लेता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला नेटवर्क पुलिस जांच में सामने आया है कि अनमोल विश्नोई का नेटवर्क कई देशों—पुर्तगाल, इटली, अमेरिका, बुल्गारिया, तुर्की, दुबई—में फैला हुआ है। गैंग के सदस्य अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं, जैसे— अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना VPN अकाउंट चलाना फरार गैंग मेंबर्स को ठिकाने देना हथियार और ड्रग्स की सप्लाई नए शूटर तैयार करना हवाला के जरिए पैसों की हेराफेरी फर्जी दस्तावेज़ और पासपोर्ट तैयार करवाना गैंग के 18 सदस्य विदेशों में सक्रिय हैं, जबकि 9 अपराधी हाल ही में नकली पहचान पर भारत से फरार हुए हैं। राजस्थान में 22 मुकदमे, जोधपुर कारोबारी की हत्या में भूमिका साल 2016 में पढ़ाई के बहाने अनमोल को जोधपुर भेजा गया, लेकिन जल्द ही उस पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हो गए। 2017 में जोधपुर के व्यवसायी वासुदेव की हत्या में भी अनमोल और लॉरेंस की सीधी भूमिका सामने आई थी। हत्या से पहले वासुदेव से भारी भरकम रंगदारी मांगी गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को अनमोल विश्नोई ने शरण दी थी। फर्जी पासपोर्ट और हाई-प्रोफाइल शूटआउट की साजिश इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बावजूद अनमोल विदेश में बैठकर वारदातों की साजिश रच रहा है। हाल ही में गैंग ने तीन हाई-प्रोफाइल शूटआउट में 6 लोगों की हत्या की तथा कई व्यापारियों को धमकी भरी कॉल की। इन वारदातों में तुर्की निर्मित ज़िगाना पिस्टल और चीन निर्मित आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ। सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की रणनीति गैंग वारदातों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता है और लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेता है, ताकि भय का वातावरण बनाया जा सके। गैंग स्थानीय किशोर अपराधियों को पैसे और विदेश भेजने के लालच में फंसाकर रेकी और फायरिंग करवाता है। अनमोल विश्नोई के खिलाफ एफआईआर नंबर 73/2022, थाना सदर, श्रीगंगानगर (राजस्थान) में दर्ज है। इस मामले में अदालत ने उसके against ओपन डेटेड गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। पुलिस और जांच एजेंसियां अनमोल विश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन फरार अपराधियों के विदेशी ठिकाने कार्रवाई में बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
137
comment0
Report
Advertisement
Back to top