Back
कुल्लू में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि, एकता और राष्ट्रनिर्माण
MTManish Thakur
Nov 19, 2025 08:38:08
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के दिखाए गए आदर्शों पर चलने का भी प्रण लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सूद ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भारत की अखंडता के लिए अपना जीवन दिया और पाकिस्तान के भी दो टुकड़े करके दिखाएं। इसके अलावा कुल्लू मनाली से भी उनका खासा लगाव रहा। अनिल सूद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी हत्या से कुछ दिन पहले उन्होंने ओडिशा में एक जनसभा में कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा भी अगर इस देश की एकता और अखंडता के लिए काम आए तो मैं हमेशा देश के लिए जान देने के लिए तत्पर हूं। ऐसे में अपने जीवनकाल में स्व उन्होंने देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए। जिसने भारत के भविष्य की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया। देश को एकजुट किया। पाकिस्तान का विभाजन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण से आर्थिक क्रांति का सूत्रपात, हरित क्रांति की शुरुआत, पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को आत्मनिर्भर बनाया। इसके अलावा सिक्किम को चीन से छीनकर उसका भारत में विलय, 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा व देश की एकता और अखंडता के लिए उनके त्याग एवं तपस्या की गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
बाइट - अनिल सूद वरिष्ठ नेता कांग्रेस
107
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 19, 2025 09:37:0054
Report
SKSuneel Kumar
FollowNov 19, 2025 09:36:4580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 19, 2025 09:35:5155
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 19, 2025 09:31:440
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 19, 2025 09:31:150
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 19, 2025 09:17:2285
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 19, 2025 09:15:30117
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 19, 2025 09:11:1956
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 19, 2025 09:06:0390
Report
DVDavit Verma
FollowNov 19, 2025 09:05:1323
Report
MSManish Shanker
FollowNov 19, 2025 09:04:5071
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 19, 2025 09:03:4183
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 19, 2025 08:58:2150
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 19, 2025 08:57:3391
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowNov 19, 2025 08:57:1726
Report