Back
करलोटी से एम्स बिलासपुर लिए नई बस सेवा शुरू, इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 19, 2025 08:58:21
Bilaspur, Chhattisgarh
हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत तो पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरड़ी में आयोजित देश की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि. यह बस रोजाना प्रातः 7 बजे करलोटी से रवाना होकर शुक्र खड्ड, छत, बरठीं, सुन्हानी, पनौल और भगेड़ से होते हुए प्रातः 9 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी और शाम 5 बजे एम्स से चलकर इसी रूट से होते हुए करलोटी वापिस पहुंचेगी. इस बस के शुरू हो जाने से एम्स बिलासपुर जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को समय पर अस्पताल पहुंचने में विशेष सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी में आयोजित देश की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती समारोह में शिरकत कर इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वहीं इस खास अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती को एकता दिवस के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है और इसी क्रम में आज सरकारी स्कूल भराड़ी के छात्रों को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई है. साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी के जीवन और उनके योगदान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वे भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने आर्थिक, सामाजिक और सामरिक क्षेत्रों में कई साहसिक निर्णय लिये। उन्होंने बताया कि वर्ष 1969 में किए गए बैंक के राष्ट्रीयकरण ने देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया और गरीबों, किसानों तथा छोटे व्यापारियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक समानता को बढ़ावा दिया। इसके अलावा हरित क्रांति की शुरुआत से भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना और किसानों की स्थिति में सुधार आया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण संभव हुआ। इसे भारतीय विदेश नीति एवं सामरिक शक्ति का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जाता है। वहीं 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बिलासपुर दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की गोविंद सागर झील के तट के किनारे तीन दिनों तक चलने वाले जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, इसके साथ ही करीब 100 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी वह करेंगे जिससे बिलासपुर के लोगों को करोड़ों की सौगात मिलेगी.
97
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowNov 19, 2025 10:06:570
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 19, 2025 10:03:46Noida, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता बलतेज पन्नू बने आम आदमी पार्टी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 19, 2025 09:37:0054
Report
SKSuneel Kumar
FollowNov 19, 2025 09:36:4580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 19, 2025 09:35:5155
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 19, 2025 09:31:4488
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 19, 2025 09:31:1551
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 19, 2025 09:17:2285
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 19, 2025 09:15:30145
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 19, 2025 09:11:1972
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 19, 2025 09:06:03147
Report
DVDavit Verma
FollowNov 19, 2025 09:05:1347
Report
MSManish Shanker
FollowNov 19, 2025 09:04:50131
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 19, 2025 09:03:41143
Report