Back
राज्यपाल की चिंता: हिमाचल में गोलीबारी से कानून-व्यवस्था खतरे में?
ADAnkush Dhobal
Nov 21, 2025 10:40:44
Shimla, Himachal Pradesh
कानून-व्यवस्था पर राज्यपाल ने जाहिर की चिंता
कहा- 24 घंटे में दो गोलीकांड चिंताजनक
पंचायत चुनाव टालना ठीक नहीं- राज्यपाल
सरकार ओर चुनाव आयोग वार्ता से निकले समाधान
मंत्री-अधिकारी विवाद छोड़ मिलकर करें फैसला
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो रही है। सरकार को इसे प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर दो जगह हुई गोलीबारी की घटनाएं एक शांत प्रदेश के लिए चिंताजनक संकेत हैं। लोकतंत्र में ऑडिट एक प्रहरी की तरह कार्य करता है। सीएजी की रिपोर्टें कई बार राष्ट्रीय राजनीति में बड़े प्रश्न खड़े करती हैं। यह व्यवस्था जनता के हितों की रक्षा करती है और जवाबदेही तय करती है। नशा मुक्ति अभियान पर उन्होंने कहा कि सरकार की जागरूकता मुहिम सफल हो रही है और अब कठोर निर्णय भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
पंचायत चुनावों में देरी पर राज्यपाल ने कहा कि यह संवैधानिक प्रावधान है और चुनाव टालना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। सरकार और राज्य चुनाव आयोग को बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। समय पर चुनाव न होने से स्थिरता प्रभावित होती है और यह किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य के एक अधिकारी ने उन्हें पंचायत चुनावों से जुड़े दस्तावेज सौंपे हैं, जिनकी वह समीक्षा करेंगे। साथ ही कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों को टकराव की बजाय मिलकर निर्णय लेना चाहिए ताकि संविधान के अनुसार समय पर चुनाव कराए जा सकें।
96
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 11:03:4938
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 11:02:1924
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 21, 2025 10:48:3625
Report
HBHemang Barua
FollowNov 21, 2025 10:42:28Noida, Uttar Pradesh:खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भाई अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर, जो कनाडा के लिए फ्लाइट लेना चाहती थीं, उन्हें दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है。
99
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 21, 2025 10:41:2716
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 21, 2025 10:40:5292
Report
DVDavit Verma
FollowNov 21, 2025 10:40:1283
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 10:18:51137
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 21, 2025 09:52:38104
Report
KCKhem Chand
FollowNov 21, 2025 09:51:2686
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 21, 2025 09:45:44184
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 21, 2025 09:31:19102
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 21, 2025 09:30:16120
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 21, 2025 09:20:15163
Report