Back
तपोवन में जलशक्ति कर्मियों का प्रदर्शन; 68 मांगों पर सरकार अनसुना—शिमला घेराव तय
NSNitesh Saini
Nov 24, 2025 11:36:02
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन- मंडी
स्लग -
28 को तपोवन में होगा जल शक्ति विभाग के एमटीएस व पैरा वर्करों का शक्ति प्रदर्शन
कर्मचारियों द्वारा विशाल रैली के माध्यम से चेताया जाएगा सरकार को अपनी मांगों के बारे में
आरोप - 68 बार मांग पत्र सौंपे जाने के बाद भी उनकी सुध नहीं ले रही सुक्खू सरकार
पिछले तीन सालों से प्रदेश सरकार से स्थाई पॉलिसी बनाने की उठा रहे मांग कर्मचारी
दी चेतावनी - शक्ति प्रदर्शन के बाद भी नहीं जागे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तो फिर सीधा शिमला में होगा सरकार का घेराव
एंकर - पिछले कई सालों से जल शक्ति विभाग में कार्यरत एमटीएस व पैरा वर्करों ने स्थाई पॉलिसी और न्यूनतम वेतन की मांगे पूरी न होने पर धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुक्खू सरकार का घेराव करने का मन बना लिया है। आश्वासन मिलने के बाद भी इनके लिए कोई भी पॉलिसी न बनाए जाने से आहत हजारों कर्मचारी आगामी 28 नवंबर को तपोवन में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के बाद भी इनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जाता है तो फिर शिमला में प्रदेश सरकार का घेराव होगा। मंडी में आयोजित बैठक के उपरांत जल शक्ति विभाग के एमटीएस व पैरा वर्करों ने यह चेतावनी दी है। कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंडी में यह बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि वे सुक्खू सरकार को 68 बार मांग पत्र सौंप चुके हैं। लेकिन हर बार सरकार के द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। यहां तक कि स्वयं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कैबिनेट बैठक में उनका मुद्दा रखने की बात कही थी। सरकार की अनदेखी से आहत होकर अब कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार को अपना मांग पत्र भी सौंपेंगे। इसके उपरांत भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो शिमला में सरकार का घेराव किया जाएगा। वहीं पैरा वर्कर यूनियन जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने युवाओं को 58 साल तक पक्की नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन आज यह सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है, जबकि वह और साथी कोरोना काल से लेकर आपदा में बिना रुके अपनी सेवाएं दे रहें। उनके पास अब अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आंदोलन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है।
बाइट - विवेक कुुमार, प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी संघर्ष मोर्चा
बाइट - नरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष पैरा वर्कर यूनियन
138
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowNov 24, 2025 13:35:480
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 24, 2025 13:31:430
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 24, 2025 13:04:03109
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 24, 2025 13:02:42Chandigarh, Chandigarh:कैबिनेट अमन अरोड़ा अध्यक्ष आम आदमीं पार्टी FM हरपाल चीमा कैबिनेट मंत्री लाल ज़ात भूललर तरूण प्रीत सिंह सौंध FM हरपाल चीमा
38
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 24, 2025 13:02:0587
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 24, 2025 12:54:5193
Report
BSBALINDER SINGH
FollowNov 24, 2025 12:52:4657
Report
KSKuldeep Singh
FollowNov 24, 2025 12:50:11132
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 24, 2025 12:32:22Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, लाल क़िले पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम में सम्मिलित हुई और लंगर सेवा की ।
184
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 24, 2025 12:31:20Anandpur Sahib, Punjab:ਸੈਸ਼ਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਮਜੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ
93
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 24, 2025 12:17:49184
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 24, 2025 12:06:57107
Report
KSKuldeep Singh
FollowNov 24, 2025 12:04:33156
Report
MTManish Thakur
FollowNov 24, 2025 12:01:26214
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 24, 2025 11:51:1398
Report