Back
मोदी के HPV टीकाकरण से बेटियों को सुरक्षा कवच: ठाकुर का दावा
NSNitesh Saini
Mar 01, 2026 14:17:36
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
मंडी (नितेश सैनी): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में भाग लिया और समुदाय से स्वास्थ्य जांच करवा कर चिकित्सीय परामर्श लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भविष्य के खतरों से आगाह करती है और निपटने की रणनीति बनाने का मौका देती है, इसलिए सभी को निरंतर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना चाहिए। जयराम ठाकुर ने आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी cervical cancer vaccination अभियान (HPV) को देश की बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और केंद्र सरकार द्वारा 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की पहल को चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर तथा मातृशक्ति के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदना और दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रमाण माना। भारत में cervical cancer महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती रहा है, और हर साल सवा लाख से अधिक मामले आते हैं तथा लगभग 80 हजार महिलाएं मर जाती हैं। ठाकुर ने सभी से सुरक्षा अभियान के प्रति जागरूक रहने और समय पर टीकाकरण कर बेटियों की रक्षा करने का आह्वान किया ताकि देश की लड़ाई cervical cancer के विरुद्ध मजबूत हो सके। सभा में नेता प्रतिपक्ष की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी उपस्थिति रहीं और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को समाज के लिए आवश्यक माना। ठाकुर ने सेतु ट्रस्ट के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूर-दराज़ और पहाड़ी क्षेत्रों के बुजुर्गों व संसाधनों से वंचित लोगों के लिए घर-घर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों और लैब टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज सेवा का उच्च चरित्र है। उन्होंने याद दिलाया कि गत वर्ष सराज और थुनाग क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के समय सेतु ट्रस्ट ने राहत कार्य किए थे और आज जंजैहली में आयोजित शिविर उसी सेवा यात्रा का अहम पड़ाव है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 15:45:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 01, 2026 15:01:540
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 01, 2026 14:35:220
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 01, 2026 14:35:000
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 01, 2026 14:34:440
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 01, 2026 14:34:380
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 01, 2026 14:34:140
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 14:31:430
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 01, 2026 14:17:050
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 01, 2026 13:48:380
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 13:47:180
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 01, 2026 13:19:560
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 01, 2026 12:45:370
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 01, 2026 12:34:540
Report
