Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175019

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें!

NSNitesh Saini
Jul 14, 2025 04:35:18
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 4 मिल के समीप देर रात से पड़ा है बंद, देर रात हाईवे पर फिर हुआ लैंडस्लाइड अभी भी खुलने में लग सकता है समय, पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा, मलवा हटाने में हो रही परेशानी, हाईवे के दोनों ओर फंसे सैकड़ो वाहन, यात्री देर रात से परेशान। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे जिला मंडी के 4 मिल के समीप देर रात लैंड स्लाइड होने के कारण एक बार फिर बंद हो गया है जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण यहां से मलवा हटाने में परेशानी आ रही है। हाईवे बंद होने से हाईवे के दोनों ओर सैकड़ोवाहन फंसे हैं जिस कारण स्थानीय लोगो व पर्यटकों को दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि हाईवे पर लगातार पहाड़ी से मलबा लगातार गिर रहा है जिस कारण मलवा हटाने में परेशानी आ रही है उन्होंने कहा की वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से वाहनों को निकाला जा रहा है उन्होंने स्थानीय लोगों व पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जरूरी होने पर ही सफर करें।
2
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top