Back
मंडी के लम्बाथाच डिग्री कॉलेज के बाहर गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी
NSNitesh Saini
Mar 01, 2026 12:31:53
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : लम्बाथाच डिग्री कॉलेज के बाहर गोलीबारी जैसी घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी मंडी : होली पर्व से ठीक पहले जिला मंडी के सराज क्षेत्र स्थित लम्बाथाच डिग्री कॉलेज के बाहर गोली चलने जैसी घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे में कॉलेज परिसर के प्रवेश द्वार के समीप लगाए गए सूचना बोर्डों पर फायरिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब कॉलेज के कर्मचारी, प्राध्यापक और अन्य स्टाफ सदस्य कॉलेज पहुंचे तो मुख्य प्रवेश मार्ग पर लगे दो लोहे के सूचना बोर्डों पर गोलियों जैसे कई निशान दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर कॉलेज स्टाफ हैरान रह गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने तुरंत बैठक बुलाई और जंजैहली पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। लोहे के बोर्ड के आर-पार हुए निशान : कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश मार्ग पर पुल के पार दो बड़े लोहे के सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें से एक बोर्ड पर 49 और दूसरे पर 31 निशान पाए गए हैं, यानी कुल 80 निशान दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई निशान इतने गहरे हैं कि वे लोहे के बोर्ड को भेदते हुए आर-पार निकल गए हैं। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। कॉलेज की प्राचार्य जया ठाकुर ने बताया कि सूचना बोर्डों पर गोली जैसे प्रतीत होने वाले कई निशान पाए गए हैं, जिनमें कुछ आर-पार भी हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है और प्रशासन जांच में सहयोग कर रहा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एयर गन से निशान होने की आशंका : प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी जताई जा रही है कि सूचना बोर्डों पर बने निशान एयर गन से किए गए हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि विस्तृत तकनीकी जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर तथ्य सामने लाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASARVINDER SINGH
FollowMar 01, 2026 13:48:380
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 13:47:180
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 01, 2026 13:19:560
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 01, 2026 12:45:370
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 01, 2026 12:34:540
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 01, 2026 12:34:170
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 01, 2026 12:33:490
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 01, 2026 12:33:300
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 01, 2026 12:32:130
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 01, 2026 12:31:410
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 01, 2026 11:49:330
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 11:47:170
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 01, 2026 11:46:130
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 01, 2026 11:32:020
Report
