Back
भाजपा प्रवक्ता नेगी के बयानों पर हमला, कहा- मंत्री की भाषा मर्यादा अनुरूप नहीं
NSNitesh Saini
Nov 28, 2025 11:20:31
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
मंडी (नितेश सैनी) : अजय राणा ने कहा कि जगत सिंह नेगी बिना संदर्भ और तथ्य के अनर्गल व अनाप-शनाप टिप्पणियाँ करने के लिए बदनाम रहे हैं। राणा ने आरोप लगाया कि आपदा के समय जब मंत्री नेगी जंजैहली पहुंचे थे, तो उन्होंने पीड़ितों को एक धेला तक की सहायता नहीं दी, जिसके चलते वहां मौजूद युवा और अन्य लोग आक्रोशित हो गए थे। उसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें काले बिल्ले और काले झंडे दिखाए थे। आगे कहा कि उस घटना को मंत्री नेगी हर मंच पर याद कर अपनी खीज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निकालते रहते हैं, जबकि उस दिन की प्रतिक्रिया पूरी तरह जनता की वास्तविक भावनाओं से उपजी थी। इसमें जयराम ठाकुर का क्या दोष? जनता अपनी पीड़ा और असंतोष व्यक्त करती है। इसे राजनीतिक साजिश बताना अनुचित है। राणा ने कहा कि मंत्री नेगी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में भी असंगत टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मंत्री को चाहिए कि वे एक दिन संघ की शाखा में जाकर देखें, जिससे उनकी भ्रांतियां दूर हों और उनके मन की गंदगी व कल्पनाओं में फर्क समझ आए। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री और विधायक बनने पर जो शपथ ली जाती है, क्या वह झूठ बोलने या अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की होती है? “जगत सिंह नेगी जी को संविधान और उसकी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। भाषा, मर्यादा और संवाद का भी एक शिष्टाचार होता है। उनकी बातें कभी-कभी गली-मोहल्ले की छिछोरी और छिछली टिप्पणियों जैसी प्रतीत होती हैं, जो किसी मंत्री के लिए शोभनीय नहीं है। अजय राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से भी आग्रह किया कि वे विचार करें कि क्या जगत सिंह नेगी वास्तव में मंत्री पद के योग्य हैं, क्योंकि इस तरह की बयानबाज़ी सरकार की छवि पर भी प्रश्न खड़े करती है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowNov 28, 2025 11:33:360
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 28, 2025 11:22:170
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 28, 2025 11:19:44101
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 28, 2025 11:07:32119
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 28, 2025 11:02:5473
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 28, 2025 10:50:56143
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 28, 2025 10:48:5149
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 28, 2025 10:35:06174
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 28, 2025 10:33:53116
Report
BSBALINDER SINGH
FollowNov 28, 2025 10:33:25Patiala, Punjab:ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਨੇ ਸੁਣਿਆਇਆ ਫਰਮਾਨ ਹੁਣ ਅਧਿਕਾਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਚ ਕਰਨਗੇ ਸਾਈਨਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਨੂੰ ਬੜਾਵਾ ਦੇਣ ਲਈ ਇਹ ਪਹਿਲ ਆਵੇਗੀ ਕੱਮ
201
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 28, 2025 10:24:32118
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 28, 2025 10:20:4178
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 28, 2025 10:20:08182
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 28, 2025 10:16:26157
Report