Back
भाजपा सत्ता में आते ही PHC बंदली को नोटिफाई कर बहाल करेगी: जंवाल
NSNitesh Saini
Nov 19, 2025 13:32:08
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
भाजपा सरकार बनते ही PHC बंदली को नोटिफाई कर बहाल किया जाएगा: राकेश जंवाल कहा - कांग्रेस सरकार आते ही विकास रुका, खुली संस्थाएं बंद हुईं, और जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया कांग्रेस सरकार का संस्थान बंद करना क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी बाधा मंडी (नितेश सैनी): एंकर सुंदरेनगर विधानसभा क्षेत्र के जरल, बंदली और किन्दर पंचायतों में आज व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए भाजपा मुख्य प्रवक्ता एव विधायक राकेश जंवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दी और उन सभी संस्थानों को बंद करना शुरू कर दिया जिन्हें भाजपा सरकार ने जनता की सुविधा के लिए स्थापित किया था। PHC बंदली को डी-नोटिफाई करना कांग्रेस सरकार का सबसे बड़ा जनविरोधी निर्णय है, और भाजपा सरकार बनते ही इसे पहले दिन से नोटिफाई करके बहाल किया जाएगा यह वादा मैं जनता के बीच दोहराता हूं। जंवाल ने कहा कि बंदली क्षेत्र के हजारों लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को कांग्रेस ने जानबूझकर छीना है। तीन साल से अधिक समय हो गया, लेकिन यह सरकार PHC बंदली को नोटिफाई करने का एक भी कदम नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस से ‘विकास’ की उम्मीद लगाई थी, उनके हिस्से सिर्फ निराशा ही आई है। कांग्रेस सरकार की मंशा साफ है पहले संस्थान बंद करो, फिर गलती को छुपाने के लिए झूठे वादे करो। जंवाल ने कहा कि जरल क्षेत्र में भी कांग्रेस की नाकामी खुलकर सामने आई है। भाजपा सरकार ने जनता की सुविधा के लिए जरल की बस सेवा शुरू की थी, लेकिन इस अक्षम और असंवेदनशील सरकार ने आते ही इसे बंद कर दिया। इससे स्कूल-कॉलेज के छात्रों, रोज़गार पर जाने वाले युवाओं, महिलाओं और बुजर्गों को बेहिसाब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के राज में ऐसा लगता है मानो आम जनता की समस्याएं सरकार के लिए कोई मायने ही नहीं रखतीं। इसी तरह किदर की वेटरनरी डिस्पेंसरी को भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया, जिससे किसान और पशुपालक भारी संकट से जूझ रहे हैं। पशु चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधा को बंद करने का मतलब है कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान-पशुपालकों की रीढ़ तोड़ने पर तुली हुई है। भाजपा शासन में खोले गए संस्थानों को बंद करके कांग्रेस प्रदेश के गांवों का भविष्य अंधेरे में धकेल रही है। बाइट: राकेश जंवाल, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एव विधायक
65
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 14:49:060
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 19, 2025 14:47:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 14:45:520
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 14:39:02Noida, Uttar Pradesh:अनमोल बिश्नोई की वकील रजनी और NIA के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर राहुल त्यागी की अनमोल पर टिक टेक किया है。
0
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowNov 19, 2025 14:35:390
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 14:19:3279
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 19, 2025 14:19:2465
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowNov 19, 2025 14:18:2672
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 14:01:4575
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 19, 2025 13:49:25172
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 13:48:01141
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowNov 19, 2025 13:41:4998
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 19, 2025 13:36:04180
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 13:24:11132
Report