Back
बिहार NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद सुंदरनगर में जश्न, जंवाल बोले विकास ही जीत
NSNitesh Saini
Nov 15, 2025 01:20:01
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत के बाद सुंदरनगर में उत्साह व उमंग का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर विजय का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला और माहौल NDA विजय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनता के भरोसे की जीत है। बिहार की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश को बार-बार प्रयोग नहीं, बल्कि स्थिर और संकल्पबद्ध नेतृत्व चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता ने नकारात्मक राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। जनता भ्रामक प्रचार या सियासी ड्रामे से प्रभावित होने वाली नहीं है, उसने फिर एक बार विकास की राह पर चलने वालों को ही अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत का मजबूत संदेश पूरे देश में गया है कि जनता सिर्फ वही नेतृत्व चाहती है जो धरातल पर काम करे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। जश्न में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर मिठाइयाँ बांटीं और एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर अपनी खुशी साझा की। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि यह जीत देश को और अधिक विकास की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
193
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowNov 15, 2025 01:45:16163
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 18:16:26205
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 17:55:54111
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 16:32:4483
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowNov 14, 2025 16:20:20126
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 14, 2025 16:18:26191
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 14, 2025 16:18:12234
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 16:17:56123
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 14, 2025 16:16:20104
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 16:08:26153
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 14, 2025 15:51:32104
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 15:33:29125
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 14, 2025 15:18:12145
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 15:17:14130
Report