Back
जमीन विवाद के चलते पति ने जहरीली दवा से आत्महत्या की, परिवार में हड़कंप
SGSatpal Garg
Nov 14, 2025 15:18:12
Patran, Punjab
काहनगढ़ रोड पातड़ां की रहने वाले 53 साल के प्रगट सिंह द्वारा जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक उसने यह कदम परिवारिक जमीनी विवाद के चलते उठाया है। मृतक की पत्नी रानी कौर ने अपने पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रानी कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13 नवंबर 2025 की सुबह करीब 11 बजे उनका पूरा परिवार घर में मौजूद था। इसी दौरान जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद को लेकर उनके जेठ पक्ष के लोग उनके घर आ गए। रानी कौर के अनुसार, उनके पति प्रगत सिंह (55) का अपने बड़े भाई सुखदेव सिंह के साथ दादा-परदादा से चली आ रही जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सुखदेव सिंह, महिंदर सिंह और उनके ननदोई सुरजीत सिंह तथा उसका बेटा उनके घर पहुंचे और जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कथित रूप से उन्होंने प्रगट सिंह का अपमान किया और जमीन देने से साफ इंकार कर दिया। पत्नी के मुताबिक, बेइज्जती से आहत होकर उनके पति ने किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। परिजन तुरंत उन्हें इलाज हेतु सरकारी अस्पताल पातड़ां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। रात होने की वजह से परिजन उन्हें घर ले आए, जहां देर रात करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने और उनकी बेटी अमनदीप कौर ने अपना बयान पुलिस को दे दिया है। मृतक प्रगट सिंह का शव सिविल अस्पताल समाना की मोर्चरी में रखवाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद और मानसिक प्रताड़ना के कारण ही उनके पति ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने पुलिस से मांग की के आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सहायक थानेदार बलजिंदर कुमार ने बताया कि प्रगत सिंह की मौत से पहले सोशल मीडिया पर बीडियो वायरल होने और प्रकट की पत्नी रानी की शिकायत पर चार व्यक्तियों सुखदेव सिंह, महिंदर सिंह, वासी काहनगढ रोड़ पातडा़ं, सुरजीत सिंह और भिंती वासी पेंद हाल आबाद पातड़ां के खिलाफ मामला दर्ज कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए समाना सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
145
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 16:32:4483
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowNov 14, 2025 16:20:20126
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 14, 2025 16:18:26191
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 14, 2025 16:18:12174
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 16:17:56123
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 14, 2025 16:16:20104
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 16:08:26153
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 14, 2025 15:51:32104
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 15:33:29125
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 15:17:14130
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 14:51:13Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): JAIRAM THAKUR (HIMACHAL PRADESH LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & BJP LEADER) ON NDA WINS BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY POLLS 2025/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT
119
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 14, 2025 14:45:10176
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 14, 2025 14:24:0498
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 14, 2025 13:54:29112
Report