Back
मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन के बाद सड़क बहाल नहीं, सैलानी फंसे
MTManish Thakur
Nov 08, 2025 12:48:48
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के मणिकर्ण बरशेनी सड़क मार्ग के गठीगड़ में वीरवार रात के समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में एक जीप भी आ गई। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान जीप का चालक सुरक्षित निकल गया था। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में मणिकर्ण घाटी घूमने हुए सैकड़ो सैलानी भी फंस गए हैं। वही शनिवार को भूस्खलन वाली जगह पर पहाड़ी से पैदल नीचे उतरते समय दो सैलानी भी पैर फिसलने से नीचे जा गिरे। गनीमत यह रही कि इस दौरान उन्हें कोई गंभीर चोटे नहीं आई है। लेकिन स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों में भी अब विभाग के प्रति रोष है कि दो दिन बीतने के बाद भी सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी जीतराम, पूर्ण चंद, रवि कुमार का कहना है कि प्रशासन को यहां पर जल्द से जल्द सड़क को बहाल करना चाहिए था। ताकि लोगों के साथ-साथ सैलानियों को भी वाहन की सुविधा मिल सके। सैलानी जब वापस अपने घर लौट रहे थे तो भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। ऐसे में उन्हें पैदल ही पहाड़ी को पार करना पड़ रहा है। पैदल पहाड़ी को पार करते समय दो सैलानी पैर फिसलने से नीचे जा गिरे। ऐसे में अगर जल्द सड़क मार्ग बहाल नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में किसी और के साथ भी बड़ा हादसा पेश आ सकता है.
3
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 08, 2025 14:22:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 08, 2025 14:10:110
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 08, 2025 14:02:030
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowNov 08, 2025 13:49:261
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 08, 2025 13:41:463
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 08, 2025 13:39:31Noida, Uttar Pradesh:ਹਲਕਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ, ''ਆਪ'' ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਹੱਕ ''ਚ ਜਨ ਸਭਾ ਦੌਰਾਨ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਪੰਜਵੜ ਤੋਂ
1
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 08, 2025 13:34:314
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 08, 2025 13:22:431
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 08, 2025 13:19:21Noida, Uttar Pradesh:TARN TARAN (PUNJAB): DELHI CM REKHA GUPTA ADDRESSES PUBLIC RALLY
2
Report
AJAnil Jain
FollowNov 08, 2025 13:19:092
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 08, 2025 13:17:401
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 08, 2025 13:14:424
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 08, 2025 13:08:192
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowNov 08, 2025 13:04:182
Report
KCKhem Chand
FollowNov 08, 2025 13:03:491
Report