Back
बंजार में घायल सांभर की मौत, दाह संस्कार के साथ मामले की जांच शुरू
MTManish Thakur
Feb 04, 2026 12:08:59
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार तथा मंडी जिला की सीमा बाली चौकी की सीमा पर मिले वन विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया सांभर की आखिरकार मौत हो गई। वन विभाग के द्वारा बुधवार दोपहर के समय उसका दाह संस्कार किया गया। तो वही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि वह घायल हुआ था। ऐसे में वन विभाग की टीम इस बात का भी पता लग रही है कि कहीं कोई शिकारी उसके पीछे तो नहीं पड़े थे या फिर किसी अन्य जानवर के द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया गया हो। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई की एक सांभर तीर्थन नदी के किनारे घायल अवस्था में गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ट्राईकुलेजर गन लेकर मौके पर पहुंची। तो सांभर टीम को देखकर डर गया। इस दौरान सांभर ने वहां से भागने की भी कोशिश की। लेकिन वह पहले से ही घायल था। जिसके चलते वह अधिक दूरी तक भाग नहीं पाया। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत से उसे काबू में किया और उसे इलाज के लिए पशुपालन विभाग के पास भर्ती किया। लेकिन चोट अधिक होने के चलते बीती रात के समय उसकी मौत हो गई। वन विभाग बंजार के डीएफओ मनोज कुमार ने बताया कि वन विभाग के द्वारा इसके लिए के कमेटी का गठन किया गया था।कमेटी में शामिल कर्मचारियों की उपस्थिति में सांभर का पोस्टमार्टम भी किया गया है। जिसमें उसे चोट लगने की पुष्टि हुई है। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि उसके साथ एक छोटा सांभर भी मौजूद था। जिसकी अब स्थानीय लोगों तथा वन विभाग के द्वारा तलाश की जा रही है। वन विभाग अपने स्तर पर भी इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि कहीं कोई शिकारी इसके पीछे तो नहीं था या फिर किसी अन्य माध्यम से उसे घायल किया गया हो। उन्होंने बताया कि इसका दाह संस्कार कर दिया गया है और इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowFeb 04, 2026 13:50:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 04, 2026 13:49:300
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 04, 2026 13:49:070
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 04, 2026 13:47:540
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 04, 2026 13:21:210
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 04, 2026 13:20:530
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 04, 2026 12:49:570
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 04, 2026 12:47:280
Report
HSHarmeet Singh
FollowFeb 04, 2026 12:46:530
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 04, 2026 12:23:460
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 04, 2026 12:23:310
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 04, 2026 12:08:170
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 04, 2026 12:07:160
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 04, 2026 12:06:530
Report