Back
हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 16 मार्च को मतदान, मैदान गर्म
SSSandeep Singh
Feb 26, 2026 07:17:49
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल की राज्यसभा सीट पर सियासी मुकाबला, 16 मार्च को मतदान, जानिए हिमाचल से अब तक कौन-कौन पहुंचा उच्च सदन एंकर-हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया 26 फरवरी से औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 5 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 9 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 मार्च को मतदान तथा मतगणना एक ही दिन संपन्न होगी। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों में से एक सीट पर हो रहे इस चुनाव को विधानसभा के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। राज्यसभा सदस्य का चुनाव विधायकों द्वारा किया जाता है, इसलिए सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। चुनाव प्रक्रिया Election Commission of India की निगरानी में संपन्न होगी और विजेता प्रतिनिधि संसद के उच्च सदन Rajya Sabha में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा। हिमाचल की 68 सीटों वाली विधानसभा में 40 विधायक कांग्रेस और 28 विधायक भाजपा के हैं। संख्याबल के गणित से तो कांग्रेस के उमीदवार की जीत आसान है लेकिन 2024 का राज्यसभा का चुनाव भी सबको याद है जिसमें यहीं गणित सतापक्ष का फ़ेल हो गया था लेकिन क्या इस बार कांग्रेस के विधायक सब एक जुट हैं यह अहम रहेगा? कांग्रेस नेताओं का कहना है की पिछली ग़लतियों से सबक़ लेकर इस बार फूँक फूँक कर क़दम रखा जाएगा हालाँकि भाजपा खेमा भी सतापक्ष को 2024 के चुनावों जैसे हालात न हो जाए यह बात कह रहा है। VO-हिमाचल प्रदेश से तीन राज्यसभा सांसद की सीटें हैं, कौन कौन नेता सासंद बन चुके हैं आइए यह जानकारी GRAPHIC के ज़रिए आपको दिखा देते हैं - भाजपा से ये नेता पहुंचे उच्च सदन हिमाचल से पिछले वर्षों में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व मजबूत रहा है। Jagat Prakash Nadda (2018–2024) राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नड्डा दो कार्यकाल तक राज्यसभा सदस्य रहे। Indu Goswami (2020–2026) भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता के रूप में उच्च सदन में सक्रिय भूमिका। Sikander Kumar (2022–2028) संगठनात्मक पृष्ठभूमि से संसद तक पहुंचे। Harsh Mahajan (2024–2030) रौचक अन्दाज़ के तहत हालिया चुनाव में जीत दर्ज कर राज्यसभा पहुंचे। Bimla Kashyap Sood (2010–2016) हिमाचल से भाजपा की प्रमुख महिला आवाज रहीं। कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कांग्रेस ने भी लंबे समय तक राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। Anand Sharma (2004–2022) लगातार तीन कार्यकाल तक सांसद रहे और केंद्र में मंत्री पद भी संभाला। Viplove Thakur (2014–2020) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता के रूप में राज्यसभा सदस्य रहीं। इसके पहले भी विभिन्न अवधियों में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने बारी-बारी से उच्च सदन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। VO-क्यों अहम है यह चुनाव? राज्यसभा की तीन सीटों वाले हिमाचल में हर चुनाव सत्ता संतुलन का संकेत देता है। विधानसभा में बहुमत रखने वाली पार्टी का उम्मीदवार प्रायः जीतता है, लेकिन अतीत में क्रॉस वोटिंग जैसे घटनाक्रमों ने मुकाबले को दिलचस्प बनाया है। इस बार भी प्रदेश में दोनों मुख्य दल अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बना रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव न केवल दिल्ली की सियासत में हिमाचल की आवाज तय करेगा, बल्कि प्रदेश की आंतरिक राजनीति की दिशा भी स्पष्ट करेगा। कांग्रेस खेमे से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री क़ौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित कुछ अन्य नेताओं के नामों की चर्चा ज़ोरों पर हैं लेकिन अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है, पाँच मार्च से पहले नाम की घोषणा हो जाएगी। 16 मार्च को मतदान और मतगणना के साथ ही यह तय हो जाएगा कि हिमाचल की यह अहम सीट किस दल के खाते में जाती है। तब तक सियासी सरगर्मियां जारी रहेंगी। DATA FOR GRAPHIC - वर्तमान सांसद (2020 से अब तक) नाम पार्टी कार्यकाल शुरू कार्यकाल समाप्त Harsh Mahajan BJP 03 अप्रैल 2024 02 अप्रैल 2030 Sikander Kumar BJP 03 अप्रैल 2022 02 अप्रैल 2028 Indu Goswami BJP 10 अप्रैल 2020 09 अप्रैल 2026 पिछले सांसद (बीते कार्यकाल के) नाम पार्टी कार्यकाल टिप्पणी Jagat Prakash Nadda BJP 03 अप्रैल 2018 – 02 अप्रैल 2024 दो बार सांसद Anand Sharma INC 03 अप्रैल 2016 – 02 अप्रैल 2022 तीन टर्म रहे Viplove Thakur INC 10 अप्रैल 2014 – 09 अप्रैल 2020 दो टर्म स्टोरी बाई संदीप सिंह मनाली
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 26, 2026 08:47:090
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 08:34:420
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 26, 2026 08:31:170
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 26, 2026 08:20:390
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 08:15:260
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 08:15:140
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 26, 2026 08:06:190
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 26, 2026 08:05:190
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 26, 2026 07:50:090
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 26, 2026 07:49:540
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 26, 2026 07:49:330
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 26, 2026 07:49:010
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 07:46:310
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 26, 2026 07:46:110
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 26, 2026 07:45:480
Report