Back
हिमाचल-दिल्ली पुलिस टकराव पर CM मीडिया एडवाइजर का बड़ा बयान: नियमों का पालन जरूरी
ADAnkush Dhobal
Feb 26, 2026 07:49:54
Shimla, Himachal Pradesh
हimachal police बनाम दिल्ली police मामले में CM मीडिया एडवाइजर का बड़ा बयान
नरेश चौहान बोले- शिमला पुलिस ने किया अच्छा काम, उनकी किसी क्रिमिनल को बचाने की मंशा नहीं
हिमाचल प्रदेश में 25-26 फरवरी की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए टकराव को लेकर अब राज्य सरकार का पक्ष सामने आया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि शिमला पुलिस ने बेहतर काम किया है. इस पूरे मामले पर हिमाचल सरकार ने अच्छा स्टैंड लिया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी को कानून का पालन करना होगा. उनकी किसी क्रिमिनल को बचाने की कोई मंशा नहीं है.
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. नरेश चौहान ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में कानून का पालन नहीं किया. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार किसी दूसरे राज्य के पुलिस को प्रदेश में इस तरह के कार्रवाई करने से पहले राज्य पुलिस को सूचित करना बेहद जरूरी है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने नियमों का पालन नहीं किया. नियमों के अनुसार पुलिस को FIR लेकर स्थानीय मजिस्ट्रेट से वारंट जारी करना और स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित करना होता है. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन नियमों का पालन नहीं किया. नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य है कई बार अपराधी हिमाचल पहुँचते हैं और दूसरे राज्यों की पुलिस थाने पुलिस को सूचित कर अपराधियों को पड़ती है. उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के नागरिकों की सुरक्षा का मामला है, ऐसे में बिना पूर्व सूचना और नियमों का पालन किए बिना कोई प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकता. इधर नरेश चौहान ने शिमला पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि शिमला पुलिस ने पूरे मामले पर अच्छा काम किया. राज्य सरकार का इस मामले में अच्छा स्टैंड है. उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस कानून के दायरे में रहकर नियमों का पालन करे. राज्य सरकार की किसी अपराधी को बचाने की कोई मंशा नहीं है.
बाइट — नरेश चौहान, प्रधान मीडिया सलाहकार CM
CM के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान इस दौरान भाजपा पर भी निशाना सदा उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को निशाने पर लिया. नरेश चौहान ने कहा कि RDG के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष हिमाचल की जनता के हितों के विरुद्ध केंद्र को डिफेंड करते नजर आए. अब उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है. ऐसे में इस मामले पर बयानबाजी कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने दोहराया कि दिल्ली पुलिस को प्रोसीजर का पालन करना चाहिए था.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 26, 2026 09:17:48Noida, Uttar Pradesh:कनाडा में पंजाबी युवतियां ग्रूमिंग गैंग शिकार, वीजा बहाने फंसाकर सोने के लिए मजबूर
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 26, 2026 09:17:070
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 26, 2026 08:47:090
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 08:34:420
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 26, 2026 08:31:170
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 26, 2026 08:20:390
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 08:15:260
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 08:15:140
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 26, 2026 08:06:190
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 26, 2026 08:05:190
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 26, 2026 07:50:090
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 26, 2026 07:49:330
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 26, 2026 07:49:010
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 26, 2026 07:46:310
Report