Back
हिमाचल में पैराग्लाइडिंग हादसे के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई पायलट की रेस्क्यू टीम ने बचाई जान
SSSandeep Singh
Oct 28, 2025 06:21:47
Kullu, Himachal Pradesh
एंकर-हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया भर से एडवेंचर लवर्स का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। मनाली और बीड़ बिलिंग क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग के लिए इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना चुके हैं। लेकिन रोमांच के बीच कभी-कभी हादसे भी बड़ी चुनौती बन जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया जब एक 51 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर पायलट 13,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते वक्त हादसे का शिकार हो गया। गनीमत यह रही कि उसके साथ उड़ रहे दूसरे पायलट ने वक्त रहते मदद बुलाई और रेस्क्यू टीम ने देर रात और सुबह मिलकर एक साहसिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। हिमाचल की ऊँची चोटियों पर पैराग्लाइडिंग का रोमांच, लेकिन खतरे के साये में। मनाली से बीर बिलिंग के बीच रोजाना कई पायलट क्रॉस कंट्री फ्लाइट्स करते हैं। कल का दिन एक ऑस्ट्रेलियाई पायलट के लिए डरावना रहा था। करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए अचानक उसका ग्लाइडर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के वक्त वह बीर की दिशा में बढ़ रहा था। नीचे गहरा घाटी और ऊपर तेज़ हवा का दबाव था। गनीमत यह रही कि उसके साथ उड़ रहा एक दूसरा पायलट जिसने हादसा होते देखा, तुरंत पहाड़ पर लैंड कर मदद के लिए संदेश भेजा। सूचना मिलते ही मनाली के स्थानीय रेस्क्यू दल ने देर रात चढ़ाई शुरू की और आज सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से यह मुश्किल मिशन पूरा किया गया। करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर एक संकरी और खतरनाक जगह से घायल ऑस्ट्रेलियाई पायलट को बचाया गया। हेलीकॉप्टर पायलट ने कठिन हवा और ऊंचाई के बावजूद सफलतापूर्वक रेस्क्यू पूरा किया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAJESH KATARIA
FollowOct 28, 2025 10:26:120
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 28, 2025 10:24:370
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 28, 2025 10:20:400
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 28, 2025 10:20:050
Report
NLNAND LAL
FollowOct 28, 2025 10:09:170
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 28, 2025 10:03:050
Report
RMRakesh Malhi
FollowOct 28, 2025 10:01:530
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 28, 2025 09:59:431
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 28, 2025 09:55:56Noida, Uttar Pradesh:पंजाब पुलिस की प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन के मौके पर CM भगवंत मान पटियाला
0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowOct 28, 2025 09:55:460
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 28, 2025 09:53:530
Report
ASARVINDER SINGH
FollowOct 28, 2025 09:52:550
Report
MTManish Thakur
FollowOct 28, 2025 09:52:190
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 28, 2025 09:52:030
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 28, 2025 09:51:470
Report
