Back
रोहित ठाकुर ने नेशनल अंडर-15 कुश्ती में ब्रॉन्ज जीता, लम्मानाल की धरती रोशन
BSBhushan Sharma
Mar 04, 2026 10:18:21
Nurpur, Himachal Pradesh
15 वर्षीय रोहित ठाकुर ने नेशनल कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज मेडल लम्मानाल अखाड़े को दिलाया राष्ट्रीय पदक, ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत एंकर: विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत बरूही स्थित ऐतिहासिक अखाड़ा लम्मानाल के 15 वर्षीय पहलवान रोहित ठाकुर ने अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह उपलब्धि अखाड़ा लम्मानाल के इतिहास का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पदक है, जिससे पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। रोहित ठाकुर जब अपने गांव पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने नागनी माता मंदिर में माथा टेका। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए युवा पहलवान को कंधों पर उठाकर सम्मानित किया। लम्मानाल गांव को पूर्वजों के समय से ही “पहलवानों की धरती” के रूप में जाना जाता है। यहां से कई नामी पहलवान प्रदेश और देशभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। प्रमुख रूप से सोनू पहलवान हिमाचल केसरी और भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। अरुण पहलवान आज भी एक सफल कोच, पहलवान और रेफरी के रूप में विख्यात हैं। इसके अतिरिक्त अजय पहलवान, पप्पी पहलवान, केवल पहलवान, जतो पहलवान और पवन पहलवान जैसे खिलाड़ियों ने वर्षों तक इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोहित ठाकुर ने महज 15 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लम्मानाल की मिट्टी की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है। रोहित ने अपनी सफलता को एक सपने के सच होने जैसा बताते हुए कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उनके माता-पिता, अखाड़ा लम्मानाल और उनके कोचों को जाता है। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है और उनका लक्ष्य भविष्य में और बड़े स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है। रोहित के पिता राज सिंह, जो पेशे से एचआरटीसी चालक हैं, ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अखाड़ा लम्मानाल के कोच अरुण पहलवान ने इसे अखाड़े के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि लम्मानाल गांव की मिट्टी ने पहले भी कई बड़े पहलवान दिए हैं और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही जानकारी दी कि अखाड़ा लम्मानाल में बच्चों को निशुल्क पहलवानी प्रशिक्षण दिया जाता है और इच्छुक युवाओं का स्वागत है। रोहित की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करेगी और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAvtar Singh
FollowMar 04, 2026 11:31:070
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 04, 2026 11:17:580
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 11:17:36Noida, Uttar Pradesh:Himachal Pradesh: Tourists and local youth celebrated Holi 2026 with great enthusiasm and traditional cultural spirit in Sanjauli town of Shimla.
0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 04, 2026 11:16:570
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 04, 2026 11:16:370
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 04, 2026 11:16:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 11:01:16Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: HOLI 2026/ VISUALS FROM SUKHNA LAKE
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 04, 2026 11:00:320
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 04, 2026 10:48:040
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 04, 2026 10:47:530
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 04, 2026 10:31:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 04, 2026 10:16:180
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 04, 2026 10:15:440
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 04, 2026 09:46:020
Report
