Back
फतेहपुर की बंजर जमीन अब सोना उगलेगी, HPShiva से फल बगीचे
BSBhushan Sharma
Mar 04, 2026 09:46:02
Nurpur, Himachal Pradesh
अब प्रदेश की बंजर धरती उगलेगी सोना। जी हां, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में बागवानी के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। Horticulture Department Himachal Pradesh द्वारा संचालित HPSHIVA Project के तहत फतेहपुर के बेह और मच्छोट क्लस्टर में भूमि पूजन के साथ हरियाली की नई उम्मीद जगी है। 70 हेक्टेयर में पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है, जबकि 115 हेक्टेयर भूमि दूसरे चरण के लिए चयनित की गई है। लक्ष्य है की पूरे प्रदेश में प्रथम चरण मे 10 हजार कनाल भूमि पर फल बगीचे विकसित करना। जब की फतेहपुर मे 2028 तक 10 हजार कनाल भूमि पर फल बगीचे विकसित करना रहेगा। सूखी और बंजर पड़ी जमीन, जो कभी किसानों की चिंता का कारण थी, अब समृद्धि की नई कहानी लिखने जा रही है। एचपीशिवा परियोजना के तहत किसानों की अपनी जमीन पर आधुनिक फल बगीचे विकसित किए जाएंगे। आम, अमरूद, संतरा और अनार जैसे उच्च गुणवत्ता वाले फलों के साथ औषधीय खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। सबसे खास बात — बगीचा किसान की अपनी जमीन पर होगा और उस पर पूरा अधिकार भी किसान का ही रहेगा। अब प्रदेश की बंजर भूमि भी सोना उगलेगी। एचपीशिवा परियोजना किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। सरकार तकनीकी सहयोग और संसाधन दे रही है, ताकि किसान अपनी जमीन पर आधुनिक बागवानी कर सकें और उनकी आय कई गुना बढ़ सके। परियोजना के तहत टपक सिंचाई प्रणाली से पानी की हर बूंद का सही उपयोग होगा। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सौर ऊर्जा चालित बाड़ भी लगाई जाएगी।परियोजना की कुल लागत का 80 प्रतिशत हिस्सा Asian Development Bank वहन कर रहा है, जबकि 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा है। यह पहल न केवल खेती में विविधता लाएगी, बल्कि गांवों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। हम चाहते हैं कि किसान पारंपरिक खेती के साथ बागवानी को भी अपनाएं। जब खेतों में फल लगेंगे तो हर घर में खुशहाली आएगी। यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। फतेहपुर की बंजर धरती पर हरियाली का यह सपना अब हकीकत बनता दिख रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यही हरियाली किसानों की तकदीर बदलेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowMar 04, 2026 11:00:320
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 04, 2026 10:48:040
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 04, 2026 10:47:530
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 04, 2026 10:31:300
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 04, 2026 10:18:210
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 04, 2026 10:16:180
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 04, 2026 10:15:440
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 04, 2026 09:32:410
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 09:32:050
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 04, 2026 09:17:070
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 09:03:25Noida, Uttar Pradesh:Punjab native Raghbir Singh Bharowal (42), who lived in Surrey, Canada, died in a motorcycle accident in Peru while on a biking tour
0
Report
KCKhem Chand
FollowMar 04, 2026 09:03:030
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 04, 2026 09:02:070
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 04, 2026 08:50:220
Report
