Back
पाकिस्तानी नंबर से फर्जी कॉल: AAP महिला जिलाध्यक्ष ने साइबर सेल शिकायत दर्ज कराई
SNSUNIL NAGPAL
Mar 04, 2026 11:17:58
Fazilka, Punjab
फाजिल्का से आम आदमी पार्टी की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रही मैडम पूजा लूथरा सचदेवा को फेक कॉल आ रही है । बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप के जरिए उन्हें गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं । और उनके सभी कॉन्टेक्ट्स को हैक कर लिया गया है । जिनपर फोन कर उनके नाम से पैसे मांगे जा रहे हैं । हालांकि उनके द्वारा इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज करवाई गई है । मैडम पूजा लूथरा सचदेवा का कहना है कि फोन न उठाने पर उन्हें धमकियां भी दी जा रही है ।
जानकारी देते हुए महिला नेता मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने बताया कि कल सुबह से उन्हें फेक काल आ रही है । जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया । फिर उन्हें व्हाट्सएप पर +92 नंबरों से मैसेज आने लगे । जब انہوں ने उसका भी जवाब नहीं दिया तो उनके सभी मोबाइल कॉन्टेक्ट्स हैक कर लिए गए । और अब उनके जानकार रिश्तेदारों को काल की जा रही है । और उनसे उनके नाम पर रुपयों की मांग की जा रही है । उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी जानकार मैडम कुसुम को फोन आया और जिसमें कालर ने कहा कि मैडम पूजा लूथरा सचदेवा से उन्होंने 3500 रुपए लेने है । वो फोन नहीं उठा रहे और आप उन्हें पैसे भेज दे । अगर नहीं भेजे तो वह उन्हें व्हाट्सएप पर गलत फोटोज भेज देंगे । जिसके बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया गया है । हालांकि मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि उन्हें भी पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज किए जा रहे है । जिसमें उन्हें धमकियां दी जा रही है कि अगर उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया तो फैमिली कॉन्टैक्ट्स पर फोन किए जाएंगे । जिन्हें न सिर्फ बार बार फोन किया जाएगा बल्कि व्हाट्सएप पर गलत मैसेज और फोटोज भेजे जाएंगे । उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी से पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रह चुकी है । और वार्ड नंबर 21 से मौजूदा पार्षद भी है । इसलिए उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में न सिर्फ बड़े सियासतदानों के नंबर बल्कि कई अधिकारियों और समाज सेवी लोगों के नंबर मौजूद है । हालांकि उनके द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों तक मैसेज दिया जा रहा है कि उनके नाम पर फोन आए तो आप ध्यान रखे । फेक काल की जा रही है । फिलहाल उनके द्वारा साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई गई है । जिसपर सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 12:16:070
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 04, 2026 12:01:020
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 04, 2026 11:31:070
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 11:17:36Noida, Uttar Pradesh:Himachal Pradesh: Tourists and local youth celebrated Holi 2026 with great enthusiasm and traditional cultural spirit in Sanjauli town of Shimla.
0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 04, 2026 11:16:570
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 04, 2026 11:16:370
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 04, 2026 11:16:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 04, 2026 11:01:16Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: HOLI 2026/ VISUALS FROM SUKHNA LAKE
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 04, 2026 11:00:320
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 04, 2026 10:48:040
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 04, 2026 10:47:530
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 04, 2026 10:31:300
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 04, 2026 10:18:210
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 04, 2026 10:16:180
Report
