Back
कांगड़ा में प्राकृतिक खेती से किसानों की आय और सेहत सुधरी
VKVipan Kumar
Oct 15, 2025 10:21:20
Dharamshala, Himachal Pradesh
कांगड़ा जिला में प्राकृतिक खेती का बढ़ा प्रसार
कांगड़ा ज़िले में प्राकृतिक खेती किसानों के लिए कमाई और सेहत दोनों का बेहतर विकल्प बन रही है। जिले में प्राकृतिक खेती तेज़ी से बढ़ रही है और जिला इस क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है।रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के बीच कांगड़ा के किसान अब प्राकृतिक खेती की ओर रुख कर रहे हैं। गोबर, गोमूत्र, जीवामृत और नीम जैसी देशी तकनीकों से कम लागत में बेहतर उत्पादन लिया जा रहा है।
जिला परियोजना अधिकारी आत्मा कांगড়া डॉ. राज कुमार भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्राकृतिक खेती से जुड़े 358 किसानों से 836 क्विंटल गेहूं और 53 क्विंटल हल्दी खरीदी गई। प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये किलो और मक्की का मूल्य 40 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। प्राकृतिक आटे और दलिये की भारी मांग के कारण सारा स्टॉक कुछ ही दिनों में बिक गया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसानों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन राशि और विपणन सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में हल्दी उत्पादन से जुड़े किसानों की संख्या 13 से बढ़कर 800 हो गई है।
किसानों सुरेश कुमार, कमला देवी, मीनाक्षी और अलका ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उनकी आय बढ़ीं, मिट्टी की सेहत सुधरी और रासायनिक खादों पर निर्भरता खत्म हुई है।
उपायुक्त हेम राज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा भविष्य में देश का प्राकृतिक खेती मॉडल जिला बन सकता है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य और ‘लाइफसाइकिल अप्रोच’ के जरिए किसानों को हल्दी, मक्की और पशुपालन से जोड़ रही है, ताकि शुद्ध उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच सकें।
किसानों की बढ़ती रुचि ने प्राकृतिक खेती को कांगड़ा की नई पहचान बना दिया है।
8
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNShashi Nair
FollowOct 15, 2025 14:01:410
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 15, 2025 14:01:120
Report
ASARVINDER SINGH
FollowOct 15, 2025 14:00:410
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 15, 2025 13:53:520
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 15, 2025 13:36:133
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 15, 2025 13:35:592
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 15, 2025 13:35:24Chandigarh, Chandigarh:रोपड़ पुलिस के DSP राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर तीन पुलिस स्टेशन पहुंचे. बताया जा रहा है कि कोर्ट की ओर से नवनीत चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं उन्हें लेकर पहुंचे हैं.
0
Report
VKVipan Kumar
FollowOct 15, 2025 13:17:262
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 15, 2025 13:06:584
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowOct 15, 2025 13:06:071
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 15, 2025 13:05:361
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowOct 15, 2025 12:54:132
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowOct 15, 2025 12:46:202
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowOct 15, 2025 12:45:234
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 15, 2025 12:34:453
Report