Back
पटियाला में चिकनगुनिया: सेहत विभाग ने वार्डों में सुरक्षा अभियान तेज किया
SGSatpal Garg
Oct 15, 2025 12:34:45
Patran, Punjab
पातड़ां में चिकनगुनिया के मामले सामने आने के बाद सेहत विभाग अलर्ट, टीम ने वार्डों में किया दौरा\n\nपातड़ां। क्षेत्र में चिकनगुनिया के मरीजों की पुष्टि होने के बाद सेहत विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन पटियाला के दिशा-निर्देशों पर सेहत विभाग की टीम ने पातड़ां के विभिन्न वार्डों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने लोगों से अपील की कि घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, कुलर और फ्रिज के ट्रे को सप्ताह में कम से कम एक बार सुखा कर साफ करें ताकि मच्छरों की बढ़ोतरी को रोका जा सके।\n\nएसएमओ डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के सैंपल भेजने के बाद अब तक सात मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग ने तुरंत एक जागरूकता मुहिम शुरू की है। सेहत विभाग की टीम घर-घर जाकर न केवल मरीजों का बायोडाटा इकट्ठा कर रही है, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव के उपाय भी बता रही है।\n\nउन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बुखार, बदन दर्द या वायरल जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करवाएं। अस्पताल में इलाज और सभी आवश्यक प्रबंध उपलब्ध हैं।\n\nइस मौके पर डॉ. अमरतपाल कौर, एंटी एंटोमोलॉजिस्ट, सिविल सर्जन पटियाला ने बताया कि टीम लगातार प्रभावित इलाकों में सर्वे कर रही है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। शहरवासियों से अपील है कि वे विभाग का सहयोग करें और मच्छरों से बचाव के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 07, 2025 10:50:430
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 07, 2025 10:50:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 07, 2025 10:48:4349
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 07, 2025 10:36:0683
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 07, 2025 10:20:34167
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 07, 2025 10:20:11141
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 07, 2025 10:16:17123
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 07, 2025 10:04:38130
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 07, 2025 09:49:30120
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 07, 2025 09:48:48Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Sonali Giri (Administrative Secretary-cum-Director, Civil Aviation, Punjab) on Indigo flight disruption
137
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 07, 2025 09:48:23162
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 07, 2025 09:33:0064
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 07, 2025 09:32:48162
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 09:22:29133
Report
KSKiranveer Singh
FollowDec 07, 2025 09:21:3181
Report