Back
नूरपुर के प्राथमिक स्कूल सुखार में शिकायत की जांच, दो बयानों से मामला उलझा
BSBhushan Sharma
Mar 19, 2026 06:01:19
Nurpur, Himachal Pradesh
प्राथमिक स्कूल सुखार में शिकायत की जांच, एक ही परिवार के अलग-अलग बयानों से मामला उलझा
एंकर -नूरपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सुखार में केंद्र मुख्य शिक्षक के खिलाफ की गई शिकायत की जांच के लिए बुधवार को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजा का तालाब रजनी वाला स्कूल पहुंचीं। उन्होंने मौके पर दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की।
जांच के दौरान शिकायतकर्ता सुनीत कुमार ने मीडिया को बताया कि केंद्र मुख्य शिक्षक पुरुषोत्तम लाल की कथित लापरवाही के कारण उनके बच्चे का एक साल खराब हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह स्कूल से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे तो उन्हें सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया गया। उनका कहना है कि कई बार स्कूल प्रशासन से संपर्क करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब शिकायतकर्ता की पत्नी आशा कुमारी ने शिक्षक के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने पुरुषोत्तम लाल को एक अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को उसी स्कूल में पढ़ाना चाहती हैं। एक ही परिवार के दो अलग-अलग बयानों से मामला और अधिक उलझ गया है।
इस पर केंद्र मुख्य शिक्षक पुरुषोत्तम लाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2025 को बच्चे के पिता सर्टिफिकेट लेने आए थे, जिन्हें अगले दिन आवेदन देने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि 11 अप्रैल को बच्चे की मां ने लिखित में प्रमाण पत्र न देने का आग्रह किया था। बाद में 19 अप्रैल को दोनों पति-पत्नी स्कूल आए और उन्हें सर्टिफिकेट दे दिया गया।
शिक्षक के अनुसार, 6 मई को बच्चे का दोबारा दाखिला करवाया गया, लेकिन बच्चा लगातार अनुपस्थित रहा। इसके बाद 28 अगस्त 2025 को फिर से प्रमाण पत्र ले लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।
जांच अधिकारी रजनी वाला ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बच्चे का सर्टिफिकेट समयानुसार जारी कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की प्रधान रंजना देवी ने भी मुख्य शिक्षक का समर्थन करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम लाल एक ईमानदार और मेहनती शिक्षक हैं तथा यह मामला बेबुनियाद प्रतीत होता है।
बाइट्स:
शिकायतकर्ता – सुनीत कुमार
शिकायतकर्ता की पत्नी – आशा कुमारी
केंद्र मुख्य शिक्षक – पुरुषोत्तम लाल
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSandeep Singh
FollowMar 19, 2026 06:04:33937
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 19, 2026 05:46:06927
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 19, 2026 05:34:06982
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 19, 2026 05:33:471085
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 19, 2026 05:32:13Noida, Uttar Pradesh:वुमन कमीशन ने नोटिस जारी किया
1011
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 19, 2026 05:15:251032
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 19, 2026 05:04:021068
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 19, 2026 04:31:51Noida, Uttar Pradesh:कनाडा बॉर्डर एजेंसी ने पंजाबी मूल के दो व्यक्तियों की तस्वीरें जारी कीं; डिपोर्ट
999
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 19, 2026 04:08:181045
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 19, 2026 04:06:231084
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 19, 2026 04:01:011009
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 19, 2026 03:18:311015
Report
MSManish Shanker
FollowMar 19, 2026 03:18:201011
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 19, 2026 03:18:05993
Report