Back
हिमाचल के पहाड़ों में आधुनिक खेती से किसान बन रहे आत्मनिर्भर
VKVipan Kumar
Nov 24, 2025 06:33:16
Dharamshala, Himachal Pradesh
एंकर : हिमाचल की पहाड़िया, जहां खूबसूरती के साथ-साथ खेती की चुनौतियां भी हैं छोटे खेत, बिखरी जोतें और मौसम की अनिश्चितता। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं, क्योंकि सरकार लेकर आई है , जो गांव-गांव में खेती को एक नई दिशा दे रही है।
योजना के तहत किसानों को 30 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी पर आधुनिक कृषि उपकरण, पॉलीहाउस, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकें मिल रही हैं। कम पानी में ज्यादा उत्पादन और पहाड़ी खेतों की नई पहचान आधुनिक खेती बन रही है।
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि 80 कनाल के क्लस्टर बनाकर किसानों को प्रशिक्षण, तकनीक और मार्केट सपोर्ट दिया जा रहा है। हल्दी जैसी फसलों से किसानों की आय अब 45 हजार रुपये प्रति कनाल तक पहुंच रही है जबकि पारंपरिक फसलों में यह आय सिर्फ 4-5 हजार थी।
कृषि उप निदेशक कांगड़ा कुलदीप धीमान ने बताया कि कांगड़ा में 37 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 1770 बीघा है।जिससे 1451 परिवार सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
धर्मशाला के डिक्टू-झियोल गांव की किसान अनिता कुमारी ने 8 पॉलीहाउस से शुरूआत की और आज 8 और पॉलीहाउस जोड़ रही हैं। अनिता कुमारी ने बताया कि हम ताइवान किस्म का खीरा उगा रहे हैं। 8 पॉलीहाउस से 10–12 टन उत्पादन मिलता है और दो सीज़न में ढाई से तीन लाख रुपये की कमाई हो जाती है। उन्होंने कहा कि योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी।
बाईट : अनिता कुमारी लाभार्थी
निशा देवी और मनोहर सिंह जैसे कई किसान बताते हैं कि क्लस्टर गांव में लगने से घर के पास ही रोजगार मिला, और आर्थिकी पहले से कहीं मजबूत हुई।
हिम कृषि योजना पारंपरिक खेती से आधुनिकता की ओर बढ़ता हिमाचल
किसानों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देती और पहाड़ की खेती को बना रही है लाभ, रोजगार और समृद्धि का जरिया।
बाईट : हेमराज बैरवा जिलाधीश कांगड़ा
बाईट : कुलदीप धीमान कृषउि उप निदेशक कांगड़ा
बाईट : अनिता, निशा देवी मनहोर लाभार्थी
99
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TSTEJINDER SINGH
FollowNov 24, 2025 07:39:560
Report
MSManish Shanker
FollowNov 24, 2025 07:34:110
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 24, 2025 07:32:270
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 24, 2025 07:20:5739
Report
MSManish Shanker
FollowNov 24, 2025 07:20:0477
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 24, 2025 07:02:4864
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 24, 2025 06:48:1899
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 24, 2025 06:17:07175
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 24, 2025 06:01:19136
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 24, 2025 05:46:11111
Report
MSManish Shanker
FollowNov 24, 2025 05:36:41149
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 24, 2025 05:00:23351
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 24, 2025 04:46:15Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN ASR DIG SANDEEP GOEL VISITS HOSPITAL TO INQUIRE HEALTH OF BULLET INJURED ASI KASHMIR SINGH IN CROSS FIRING. SANDEEP GOEL (DIG BORDER RANGE) S/B
63
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 24, 2025 03:31:03Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): ध Dulka village के Khalchian पुलिस थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार की हत्या के मामले पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर; visuals
149
Report