Back
फतेहपुर रैहन में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में आग उफान, चुनावी तैयारी तेज
BSBhushan Sharma
Nov 20, 2025 14:05:03
Nurpur, Himachal Pradesh
फतेहपुर रैहन में BJP संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
रैहन में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन — रैली में उमड़ा जन–सैलाब, कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह
पूर्व मंत्री राकेश पठानिया बोले— “फतेहपुर का 20 साल का सूखा इस बार खत्म होगा”, निजी पैलेस में हुई जनसभा में विधानसभा रणनीति पर खुलकर चर्चा
फतेहपुर के रैहन में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आज उत्साह और ऊर्जा के माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन से पहले गारन से रैहन तक निकाली गई विशाल रैली में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और जिला अध्यक्ष राजेश काका ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर खुलकर चर्चा की।
:रैहन स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने की। सम्मेलन में जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन देवी, ओबीसी प्रकोষ्ठ जिला प्रभारी रविंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत महाजन, मंडलाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के सैकड़ों कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, संगठनात्मक मजबूती और जमीनी मुद्दों पर विस्तृत संवाद हुआ।
“फतेहपुर पिछले 20 साल से भाजपा की जीत का इंतजार कर रहा है, और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि इस बार यह सूखा खत्म होगा। ‘तेरी-मेरी’ वाली राजनीति ने और अंदरूनी खींचतान ने हमेशा हमारे कदमों में बेड़ियाँ डालीं, लेकिन अब कार्यकर्ता एकजुट हैं, जनता हमारे साथ है। मोदी सरकार की नीतियों पर जो भरोसा देश दिखा रहा है—वही भरोसा फतेहपुर भी दिखाएगा। इस बार फतेहपुर में कमल जरूर खिलेगा।”
- सम्मेलन से पूर्व गारन से रैहन तक निकाली गई रैली में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। पूरे रास्ते रैली में उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के उपरांत नेताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और चुनावी तैयारी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।
“आज की रैली और सम्मेलन ने साफ दिखा दिया है कि फतेहपुर में भाजपा के पक्ष में लहर चल चुकी है। हर मोर्चे के कार्यकर्ता एकजुट हैं और जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों पर टिका हुआ है। हमने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत कर दिया है। आने वाले चुनाव में भाजपा फतेहपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी—इसका पूरा भरोसा है।”
बाइट -राकेश पठानिया, पूर्व मंत्री
144
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 20, 2025 15:33:16101
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 20, 2025 15:31:38103
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 20, 2025 15:31:2444
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 20, 2025 15:17:5469
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowNov 20, 2025 15:05:2493
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowNov 20, 2025 15:04:52127
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 20, 2025 15:04:37151
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 20, 2025 15:04:04137
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 20, 2025 14:50:24Ludhiana, Punjab:लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाज़ा के पास हुआ एक आतंकवादी का एनकाउंटर
123
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 20, 2025 14:48:57169
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 20, 2025 14:48:3578
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 20, 2025 14:48:18119
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 20, 2025 14:46:5562
Report
MSManish Sharma
FollowNov 20, 2025 14:46:0895
Report
MTManish Thakur
FollowNov 20, 2025 14:06:26153
Report