Back
हिमाचल बोर्ड: यू-डायस कोड से मार्कशीट में स्कूल पहचान, छात्रों की नेशनल ट्रांसफर सुगम
VKVipan Kumar
Nov 13, 2025 10:25:25
Dharamshala, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश से 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट पर अब यू डायस कोड (यूनिफाइड डिस्ट्रिक इनफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) अंकित होगा। मार्क्सशीट पर पहले अंकित होने वाले स्कूल स्तर के कोड को यू-डायस कोड में रिप्लेस किया जाएगा। इससे हिमाचल से अन्य राज्यों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी और उसके स्कूल की पूरी जानकारी कोड के माध्यम से मिल सकेगी।
बोर्ड की इस पहल से माइग्रेट होने वाले स्टूडेंट के स्कूल की जानकारी यूडाइज कोड के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। यूडाइज कोड की व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर पर की गई है। हर सरकारी व निजी स्कूल को यूडाइज कोड जारी किया जाता है, जिसके चलते हर स्कूल का यूडाइज कोड होता है। इस पहल का फायदा यह होगा कि यदि किसी राज्य का बच्चा अपने माता-पिता की नौकरी की वजह से दूसरे राज्य में जाता है तो उसके स्कूल संबंधी जानकारी यूडाइज कोड के माध्यम से उपलब्ध हो पाएगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि यूनिक कोड स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी तरफ से जारी नहीं करने जा रहा है, बल्कि हर सरकारी व निजी स्कूलों को यूडाइज कोड पहले से जारी किया गया होता है। यह व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर पर की गई है, जिसके तहत हर स्कूल का अपना यूडाइज कोड होता है। शिक्षा बोर्ड का प्रपोजल है कि शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं व बारहवीं के बच्चों की मार्कशीटस में स्कूल स्तर के कोड को यूडाइज कोड से रिप्लेस किया जाएगा। जिससे कि बच्चा राष्ट्रीय स्तर पर जहां भी जाए, यूडाइज कोड के माध्यम से उसके पिछले स्कूल की पहचान हो सके। जो बच्चे एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं तो यूडाइज कोड की वजह से स्कूल संंबंधी हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 13, 2025 12:04:480
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowNov 13, 2025 12:04:260
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 13, 2025 12:03:360
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 13, 2025 12:01:040
Report
MSManish Sharma
FollowNov 13, 2025 12:00:380
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 13, 2025 11:47:43Chandigarh, Chandigarh:ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਧਰਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਬਚਾਓ ਮੋਰਚਾ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ, ਤੇ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਸਪੋਰਟ ਕੀਤੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਲਤ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾਂਦੇ ਨੇ
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 13, 2025 11:38:14Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे शिमला स्थित राज्य सचिवालय में होगी
0
Report
AMAjay Mahajan
FollowNov 13, 2025 11:33:300
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 13, 2025 11:33:070
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 13, 2025 11:20:140
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 13, 2025 11:19:000
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 13, 2025 11:18:130
Report
AMAjay Mahajan
FollowNov 13, 2025 11:17:460
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 13, 2025 11:17:300
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 13, 2025 11:15:45Sangrur, Punjab:ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਆਰ.ਐੱਨ. ਕਾਂਸਲ ਦੀ ਮੌਤ
ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ 'ਚ ਰਾਮ ਨਰਾਇਣ ਕਾਂਸਲ ਦੀ ਗਈ ਜਾਨ
ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰੀ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਰਹੇ
0
Report