- Your PIN
- Trending
- Following
143001
पठानकोट में XUV लूट: 60 घंटे बाद भी आरोपी फरार, IG ने कहा पुलिस करीब पहुंची
Amritsar, Punjab:पठानकोट में XUV लूटने वाले 60 घंटे बाद भी फरार:कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर दिखी कार, IG बोले- आरोपियों के करीब, जल्द करेंगे खुलासा पठानकोट में छाती पर पिस्टल रखकर XUV-500 लूटने की वारदात के 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि कार लूटने के बाद आरोपी पहले माधोपुर और फिर गुरदासपुर की ओर भाग निकले。 इसके बाद देर रात वही कार कत्थूनंगल टोल प्लाजा पार करती हुई CCTV में कैद हुई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तकनीकी जांच तेज कर दी है。 IG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि पुलिस आरोपियों के बेहद करीब है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए पठानकोट और अमृतसर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है。 ड्राइवर ने पुलिस को बताई थी ये कहानी… दूर-दराज जाने के लिए ड्राइवर के तौर पर साथ ले जाते हैं: थाना सुजानपुर में दर्ज FIR नंबर 241 के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रवीण सिंह (40) निवासी महावीर मोहल्ला, बमियाल ने बताया कि वह प्रताप वर्ल्ड स्कूल की बस चलाता है। उसके पुराने परिचित सनी वर्मा निवासी बमियाल अक्सर उसे दूर-दराज जाने के लिए ड्राइवर के तौर पर साथ ले जाते हैं。 परिवार को डाउनटाउन घुमाने लाया था ड्राइवर: प्रवीण सिंह के मुताबिक, वह सनी वर्मा की पत्नी, बेटी और बेटे को महिंद्रा XUV500 में लेकर डाउनटाउन पुल नंबर-5, सुजानपुर के पास पहुंचा था। परिवार डाउनटाउन के अंदर घूमने चला गया, जबकि उसने लखनपुर की तरफ मुंह करके हाईवे किनारे गाड़ी पार्क कर दी। वह खुद कार के अंदर बैठा हुआ था。 छाती पर पिस्तौल तानी, थप्पड़ मारकर कार से उतारा: प्रवीण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी में बैठा था, तभी सिर पर काला परना बांधे एक युवक वहां आया। उसने प्रवीण की छाती पर पिस्तौल तान दी और थप्पड़ मारते हुए धमकी दी- "गाड़ी से जल्दी नीचे उतर जा, नहीं तो गोली मार दूंगा।" दोबारा आए तो वह उसकी पहचान कर सकता है: डर के कारण प्रवीण तुरंत गाड़ी से नीचे उतर गया। इसके बाद आरोपी सफेद XUV500 लेकर माधोपुर (कठुआ-जम्मू) की दिशा में फरार हो गया। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके सामने दोबारा आए तो वह उसकी पहचान कर सकता है。 IG बोले- लूट मामले में कोई आतंकी कनेक्शन नहीं रविवार को गन पॉइंट पर हुई कार लूट के मामले में पुलिस की जांच में अभी तक कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। पठानकोट के एसएसपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि यह केवल वाहन लूट का मामला है। इसमें कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है。 वहीं, आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी कहा कि इस केस का कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है। पुलिस इस मामले को हल करने के काफी करीब है। कई लीड मिली हैं, जिन्हें डिस्क्लोज नहीं किया जा सकता।0
0
Report
176202
नूरपुर को जिला बनाने की मांग पर राकेश पठानिया का बड़ा बयान
Nurpur, Himachal Pradesh:नूरपुर को जिला बनाने की मांग पर राकेश पठानिया का बड़ा बयान बोले– जो भी जिला बनाएगा, हम उसका स्वागत करेंगे आरएस वाली पर तंज कसते हुए बोले पूर्व वन मंत्री– अभी नए-नए विधायक बने हैं, उन्हें राजनीति का बिल्कुल भी ज्ञान पूर्व वन मंत्री एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया ने नूरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नूरपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने विधायक आरएस वाली पर भी निशाना साधते हुए उन पर राजनीतिक अनुभव की कमी को लेकर तंज कसा। राकेश पठानिया ने कहा कि आरएस वाली अभी नए-नए विधायक बने हैं और उन्हें राजनीति के बारे में बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि नूरपुर को जिला बनाने की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि क्षेत्र के लोग पिछले लंबे समय से इस मांग को उठाते आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह और उनके साथी पिछले 20 वर्षों से नूरपुर को जिला बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व वन मंत्री ने कहा कि नूरपुर को पुलिस जिला बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का अहम योगदान रहा है। उनके प्रयासों से नूरपुर को पुलिस जिला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। पठानिया ने कहा कि अब नूरपुर को पूर्ण राजस्व जिला बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नूरपुर जिला बनना चाहिए और क्षेत्र की जनता की यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि जो भी नूरपुर को जिला बनाने की पहल करेगा, वे उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि नूरपुर को जिला बनाने का मुद्दा किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक सुविधा और जनता की भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय है। बाइट – राकेश पठानिया, पूर्व वन मंत्री0
0
Report
175101
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस सक्रिय; मिशन रिपीट की तैयारी तेज
Kullu, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस भी अब सक्रिय हो गया है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कार्तिक चौधरी और अन्य युवाओं ने भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिए। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस सरकार के मिशन रिपीट को लेकर युवा कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में हर महीने युवा कांग्रेस की जो बैठक आयोजित की जा रही है, उस बैठक में वह खुद भाग ले रहे हैं और आगामी चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रयासों से आज हजारों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार भी मिला है। ऐसे में युवा भी आज प्रदेश सरकार के साथ है और युवाओं के सहयोग से एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना मिशन रिपीट करेगी。0
0
Report
Advertisement
495001
बिलासपुर बस अड्डे के बाहर अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, फुटपाथ साफ
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर के अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बस अड्डा बिलासपुर के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फुटपाथ व रास्ते पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर और दुकानों का सामान सड़क व रास्तों पर रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान फुटपथ पर लगाई गई रेहड़ियों और दुकानदारों द्वारा बाहर रखा गया सामान हटाकर जब्त किया गया। बता दें कि बस अड्डे के बाहर फुटपथ पर अतिक्रमण होने के चलते राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की आवाजाही के लिए बनाए गए फुटपाथ पर रेहड़ी-फेरी लगाने और दुकानों का सामान रखने से पैदल चलने वालों को सड़क का सहारा लेना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजीव शर्मा व नगर परिषद बिलासपुर की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि बस अड्डे के बाहर फुटपाथ पर रेहड़ी-फेरी लगाने और दुकानदारों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसको लेकर पहले भी संबंधित लोगों को अपना सामान हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेहड़ियों और सामान को हटाकर जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिलासपुर शहर के मुख्य बाजारों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और आम जनता को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना है।0
0
Report
141008
लुधियाना डाबा रोड पर लुटेरों ने कैमिस्ट की दुकान को निशाना بنایا
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਇਹਨੇ ਬੁਲੰਦੇ ਹਨ। ਕਿ ਡਾਬਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਕੈਮਿਸਟ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਮਾਲਕ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਅੱਗੇ ਭੱਜੇ ਲੁਟੇਰੇ ,ਘਟਨਾ ਦੀਆ ਤਸਵੀਰਾ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਤਿੰਨ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ 'ਚ ਰਹੇ ਨਾਕਾਮ ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦੇ ਡਾਬਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਤਿੰਨ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਲੁਟੇरਿਆਂ ਨੇ ਇੱਕ ਕੈਮਿਸਟ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦਿਆਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਦੁਕਾਣ ਮਾਲਕ 'ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਕੈਮਿਸਟ ਮਾਲਕ ਨੇ ਹਿੰਮਤ ਅਤੇ ਬਹਾਦਰੀ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦਾ ਡਟ ਕੇ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕੀਤਾ। ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਦੇਖ ਕੇ ਤਿੰਨੇ ਲੁਟੇਰੇ ਬਿਨਾਂ ਲੁੱਟ ਕੀਤੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਲ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।0
0
Report
