Back
19 दिन बाद पालमपुर के रक्षित चौहान से परिवार को मिली खुशखबरी, UK में सुरक्षित
VKVipan Kumar
Jan 29, 2026 12:16:22
Dharamshala, Himachal Pradesh
19 दिन बाद परिवार से संपर्क, सुरक्षित हैं पालमपुर के रक्षित चौहान
रुस्सी ऑयल टैंकर के क्रू मेंबर रिहा
पालमपुर के रानी सिद्धपुर निवासी रक्षित चौहान के परिजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 19 दिन के लंबे अंतराल के बाद रक्षित चौहान की अपने परिवार से बात हो पाई है। 26 जनवरी को मोबाइल के माध्यम से हुई बातचीत में रक्षित ने स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित बताया और कहा कि वह फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में है। हालांकि उन्होंने घर वापसी की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई, लेकिन जल्द स्वदेश लौटने का भरोसा दिलाया। रक्षित के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि 7 जनवरी के बाद से बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे पूरा परिवार गहरी चिंता में था। बेटे की कुशलक्षेम की सूचना मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली।
रक्षित के पिता रणजीत सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वयं फोन कर उन्हें इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भारत सरकार का आभार जताया। रक्षित की मां रीता देवी ने कहा कि बेटे रक्षित से लंबे समय बाद बात हुई है, उसके सकुशल होने की सूचना से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान से यही कामना है कि हमारा बेटा रतिक्ष जल्द घर लौटे। गौरत है कि अमरीकी कोस्ट गार्ड द्वारा अटलांटिक महासागर में जब्त किए गए रूसी ऑयल टैंकर मैरिनेरा पर कुल 28 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे। इन्हीं में से एक पालमपुर का युवक रक्षित चौहान भी था। जहाज के जब्त होने के बाद से 7 जनवरी के पश्चात रिक्षित का परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका था, जिससे परिजन बेहद चिंतित थे।
परिजनों से रक्षित की बात होना सुखद: त्रिलोक
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने बताया कि रक्षित चौहान का मामला भारत सरकार के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज सहित अन्य नेताओं द्वारा गंभीरता से उठाया गया था। अब रक्षित की अपने परिजनों से बातचीत होना सुखद और राहत देने वाला समाचार है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Sharma
FollowJan 29, 2026 14:01:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 29, 2026 13:51:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 29, 2026 13:43:390
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 29, 2026 13:42:520
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 29, 2026 13:41:020
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 29, 2026 13:40:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 29, 2026 13:36:570
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 29, 2026 13:18:510
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 29, 2026 13:07:240
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 29, 2026 13:02:330
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowJan 29, 2026 13:00:350
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 29, 2026 12:57:260
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 29, 2026 12:55:580
Report
BSBALINDER SINGH
FollowJan 29, 2026 12:54:060
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 29, 2026 12:53:21Noida, Uttar Pradesh:MOHALI, SAS NAGAR (PUNJAB): DILPREET SINGH (SP MOHALI CITY) ON RESIDENT OF RURKI PUKHTA SHOT DEAD BY UNKNOWN ASSAILANTS
0
Report