Back
प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रोबोटिक एडवांस सर्जरी शुरू करने की योजना
VKVipan Kumar
Jan 29, 2026 12:55:58
Dharamshala, Himachal Pradesh
प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : प्रो. चंद्र कुमार
कृषि मंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला की गवर्निंग बाॅडी बैठक की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर دیا विशेष जोर
कृषि मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ। इसके लिए अस्पतालों की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से लागू करना आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली गवर्निंग बाॅडी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता और समयबद्धता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन योजनाओं और कार्यों को पूर्व में स्वीकृति दी जा चुकी है, उन्हें तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार सब-डिवीजन स्तर के अस्पतालों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि वहां मरीजों की स्क्रीनिंग, प्राथमिक जांच और प्रारंभिक उपचार प्रभावी ढंग से हो सके। इससे केवल गंभीर और जटिल मामलों को ही जिला अथवा जोनल अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, जिससे उच्च स्तरीय अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव कम होगा और उपचार व्यवस्था अधिक सुचारू बनेगी।
उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में एडवांस सर्जरी तथा रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की दिशा में सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रदेश के अस्पतालों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े।
बैठक में जोनल अस्पताल धर्मशाला के अंतर्गत विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों, उपकरणों की खरीद, मरम्मत एवं रखरखाव, बजट प्रावधानों तथा आगामी वित्तीय वर्ष की आवश्यकताओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDharmindr Singh
FollowJan 29, 2026 14:17:280
Report
ASARVINDER SINGH
FollowJan 29, 2026 14:16:560
Report
RMRakesh Malhi
FollowJan 29, 2026 14:03:030
Report
MSManish Sharma
FollowJan 29, 2026 14:01:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 29, 2026 13:51:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 29, 2026 13:43:390
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 29, 2026 13:42:520
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 29, 2026 13:41:020
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 29, 2026 13:40:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 29, 2026 13:36:570
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 29, 2026 13:18:510
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 29, 2026 13:07:240
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 29, 2026 13:02:330
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowJan 29, 2026 13:00:350
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 29, 2026 12:57:260
Report