Back
नूरपुर में ब्रॉडगेज रेलवे से पर्यटन को नया पंख, सांसद भारद्वाज ने कहा आगे की प्रक्रिया
BSBhushan Sharma
Oct 16, 2025 12:03:51
Nurpur, Himachal Pradesh
लोकेशन – नूरपुर (भूषण शर्मा )
ब्रॉडगेज रेल लाइन से पर्यटक मार्ग को मिलेगा नया पंख : सांसद राजीव भारद्वाज
पठानकोट-जोगिन्दरनगर नैरोगेज लाइन का फिजिकल सर्वे पूरा, DPR भी तैयार
एंकर -कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रदेश में पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए रेलवे सुविधा सबसे कारगर साधन है। उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र में वर्तमान में केवल अंग्रेजों के समय की बनी पठानकोट-जोगिन्दरनगर नैरोगेज रेल लाइन है, जिसे ब्रॉडगेज करना समय की बड़ी आवश्यकता है।
सांसद ने कहा कि इस मांग को उन्होंने संसद में पुरज़ोर तरीके से उठाया तथा रेलमंत्री के साथ इस मुद्दे पर गहन चर्चा भी की। परिणामस्वरूप पठानकोट से जोगिन्दरनगर तक का फिजिकल सर्वे पूरा हो चुका है और इस ट्रैक पर बनने वाले स्टेशनों की DPR भी तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि दीवाली के बाद एक बार फिर वे रेलमंत्री से मिलकर इस महत्वाकांक्षी योजना की आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे।
राजीव भारद्वाज ने कहा कि अम्ब-अंदोरा तक ब्रॉडगेज ट्रैक तैयार है जहां वंदे भारत ट्रेन संचालित होती है। यदि पहाड़ी हिस्से से इस ट्रैक को पठानकोट-जोगिन्दरनगर लाइन से जोड़ दिया जाए, तो वंदे भारत ट्रेन इस मार्ग पर भी पहुंच सकेगी।
उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को मां भगवती के कई शक्तिपीठों के दर्शन करने के साथ-साथ विभिन्न पर्यटन स्थलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में वे सांसद अनुराग ठाकुर के साथ मिलकर भी रेलमंत्री से चर्चा कर चुके हैं और उन्हें इस दिशा में सकारात्मक परिणामों की उम्मीद है।
बाइट – राजीव भारद्वाज, सांसद, कांगड़ा-चम्बा लोकसभा
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowNov 10, 2025 11:08:514
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 10, 2025 10:51:440
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 10, 2025 10:49:130
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowNov 10, 2025 10:45:310
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 10, 2025 10:37:170
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 10, 2025 10:36:310
Report
MTManish Thakur
FollowNov 10, 2025 10:36:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 10, 2025 10:33:180
Report
AMAjay Mahajan
FollowNov 10, 2025 10:25:100
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 10, 2025 10:24:560
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 10, 2025 10:24:430
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 10, 2025 10:24:22Noida, Uttar Pradesh:CHARANJIT SINGH CHANNI (CONGRESS) ON STUDENTS HOLD PROTEST FOR PANJAB UNIVERSITY SENATE ELECTION DATE ANNOUNCEMENT
0
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 10, 2025 10:04:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 10, 2025 10:00:310
Report
MSManish Shanker
FollowNov 10, 2025 10:00:20Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਸ ਛੇ ਸਥਿਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਮੋਹਾਲੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਬੈਰੀਗੇਡ ਪੱਟੇ ਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਹੋਏ ਦਾਖਲ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ
0
Report