Back
बिंदल का दावा: कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में 40 माह में 40 जख्म दिए
VKVipan Kumar
Feb 28, 2026 08:04:59
Dharamshala, Himachal Pradesh
प्रदेश सरकार ने 40 माह में दिए जनता को 40 जख्म : बिंदल हिमाचल आइए, लेकिन एंट्री का दीजिए भारी भरकम टैक्स डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में घटित ताजा घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांगे्रस सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को 40 माह मे 40 दंश झेलने पड़े हैं। वन अधिकारिओं पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में वन, खनन, ट्रांसफर और चिटटा माफिया सक्रिय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शिक्षा विभाग का पतन किया गया है। प्रदेश में पहले करीब 1500 स्कूलों को बंद कर दिया गया। फिर राशनाइजेशन के नाम पर 500 स्कूल बंद किये गए। उन्होंने कहा कि अब स्कूल मर्ज किये जा रहे हैं, स्कूलों के मर्ज करना, उर्दू का शब्द मर्ज बन गया है। डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा का बेड़ा गर्क करके रख दिया है। स्कूलों को बंद करने, मर्ज करने से बच्चों की पढ़ाई के हो रहे नुकसान की भरपाई कौन करेगा, इसका जवाब सरकार के पास भी नहीं है। डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही जनता पर टैक्स की मार शुरू कर दी थी, अब प्रदेश में एंट्री टैक्स के नाम पर टैक्स को मल्टीपल कर दिया गया है, यानी हिमाचल आइए, लेकिन पहले भारी भरकम टैक्स दीजिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में एंट्री टैक्स लगाया जा रहा है, यदि पंजाब व हरियाणा ने टैक्स लगाया तो हिमाचल की जनता भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खुद में उलझी सरकार ने अपने गलत निर्णयों से जनता को भी उलझा रखा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 28, 2026 09:04:380
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 28, 2026 09:03:340
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 09:03:220
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 28, 2026 08:35:490
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 28, 2026 08:34:27Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 28, 2026 08:32:250
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 28, 2026 08:03:340
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 28, 2026 07:46:190
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 28, 2026 07:45:210
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 28, 2026 07:32:440
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 28, 2026 07:32:310
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 28, 2026 07:02:120
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 28, 2026 06:49:430
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 28, 2026 06:48:250
Report
