Back
लमलेश्वर मंदिर के स्वयं भू शिवलिंग ने चार साल में 5 फिट तक कैसे पहुँचा? जानिए विस्मयकारी घटना
ASARVINDER SINGH
Feb 28, 2026 07:32:31
Hamirpur, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के नादौन में ब्यास नदी के किनारे राजाओं के समय से स्थापित लमलेश्वर शिव मंदिर में चमत्कारी स्वयं भू शिवलिंग अचंभित करने वाला है। स्वयं भू शिवलिंग चार सालों में एक तिल या जौ के समान बढ़ जाता है और वर्तमान में इस शिवलिंग का आकार बढ़कर 5 फुट तक हो गया है। मान्यता है कि शिवलिंग की 43 दिनों तक सच्चे मन से पूजा करने पर मनोकामना पूरी होती है। 500 वर्ष पूर्व लमलेश्वर शिव मंदिर की स्थापना कटोच वंश के द्वारा की गई थी। शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में सजावट का काम किया जा रहा है। शिवरात्रि पर्व के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश में कटोच वंश के राजाओं इतिहास महत्वपूर्ण है। कटोच वंश के राजाओं ने अनेकों मंदिरों और ऐतिहासिक किलों का निर्माण करवाया है। नादौन क्षेत्र में भी लमलेश्वर मंदिर का निर्माण कटोच वंश राजा ने करवाया है, स्थानीय लोगों अनुसार लमलेश्वर मन्दिर 500 वर्ष पुराना मंदिर है। कटोच वंश के एक राजा को स्वप्न आया था कि व्यास नदी के किनारे एक शिवलिंग मौजूद है। तब राजा ने अपने सैनिकों को व्यास नदी के किनारे भेजा वहां पर सैनिकों ने शिवलिंग को पाया और उस शिवलिंग को उठाकर नादौन में स्थापित किया था। बाद में राजा द्वारा मंदिर का निर्माण करवाया गया। तब से लेकर शिवलिंग का आकार चार वर्षों में एक तिल के बराबर बढ़ता है। मौजूदा समय में शिवलिंग बढ़कर 5 फूट तक ऊँचा हो चुका है। मान्यता है कि लमलेश्वर मंदिर में लगातार 43 दिन आराधना करने से मनवांछित फल की पूर्ति होती है।
लमलेश्वर मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा की माने तो मंदिर में शिवलिंग चार वर्षों में एक बार एक तिल के बराबर बढ़ता है। जो बढ़कर 5 फूट तक पहुंच चुका है। लमलेश्वर मन्दिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। विदेशों से भी श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक होते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 28, 2026 08:35:490
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 28, 2026 08:34:27Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 28, 2026 08:32:250
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 28, 2026 08:04:590
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 28, 2026 08:03:340
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 28, 2026 07:46:190
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 28, 2026 07:45:210
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 28, 2026 07:32:440
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 28, 2026 07:02:120
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 28, 2026 06:49:430
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 28, 2026 06:48:250
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 28, 2026 06:35:460
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 28, 2026 06:35:210
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 28, 2026 06:34:500
Report
