Back
आयुष मंत्रालय के दुरुपयोग के आरोप: हिमाचल कांग्रेस सरकार पर भाजपा का तीखा हमला
VKVipan Kumar
Dec 21, 2025 12:36:01
Dharamshala, Himachal Pradesh
आयुष मंत्रालय का दुरुपयोग कर मित्रों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट करवा रही है कांग्रेस सरकार : सुधीर शर्मा
भाजपा के विशिष्ट नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज जनता की नहीं, बल्कि मित्रों की सरकार चल रही है। प्रदेश बेरोजगारी, आर्थिक संकट, कर्मचारियों-पेंशनरों की समस्याओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाने में लगा हुआ है। सुधीर शर्मा ने कहा कि हाल ही में आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी पत्र यह साफ दर्शाता है कि आयुष मंत्रालय जैसे संवेदनशील और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभाग का दुरुपयोग किया जा रहा है। आयुष विभाग का मूल उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, जनस्वास्थ्य और शोध को बढ़ावा देना है, न कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर मित्रों और चहेतों के लिए खेल आयोजन करवाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का रवैया यह बन चुका है कि क्रिकेट टूर्नामेंट करवा लो, बाक़ी तो सब ठीक ही है। जनता के काम जाएं भाड़ में। यह सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।
जनहित के मुद्दे दरकिनार, मित्रों को प्राथमिकता
सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आयुष चिकित्सकों, फार्मासिस्टों और कर्मचारियों की अपनी गंभीर समस्याएँ हैं। अस्पतालों में संसाधनों की कमी स्टाफ की भारी कमी बकाया भुगतान
बुनियादी ढांचे की दुर्दशा लेकिन कांग्रेस सरकार इन मुद्दों को सुलझाने के बजाय सरकारी लेटरहेड और विभागीय मशीनरी का इस्तेमाल कर निजी प्रचार और मित्र-परस्ती में लगी है।
सरकारी विभाग या निजी इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी?
भाजपा विधायक ने सवाल उठाया कि क्या आयुष विभाग अब सरकारी विभाग है या कांग्रेस सरकार के मित्रों के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी बन गया है? सरकारी पत्र में खुले तौर पर स्पॉन्सरशिप, बैंक खाते और योगदान की अपील यह दर्शाती है कि किस तरह सरकारी पद और विभाग का प्रयोग निजी हितों के लिए किया जा रहा है।
भाजपा करेगी जवाबदेही तय
सुधीर शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेगी और आयुष मंत्रालय के दुरुपयोग सरकारी पदों के निजी इस्तेमाल मित्रों को लाभ पहुंचाने की नीति पर कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और कांग्रेस की मित्र-परस्त, दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार सरकार को बेनकाब करती रहेगी।
बाईट : सुधीर शर्मा भाजपा विधायक
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 21, 2025 13:05:590
Report
KSKiranveer Singh
FollowDec 21, 2025 13:02:050
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 21, 2025 12:46:400
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowDec 21, 2025 12:35:390
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 21, 2025 12:34:010
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 21, 2025 12:32:590
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 21, 2025 12:32:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 21, 2025 11:39:080
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 21, 2025 11:38:220
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 21, 2025 11:34:500
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 21, 2025 11:32:130
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowDec 21, 2025 11:19:570
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 21, 2025 11:19:400
Report
पंजाब के शहीदी दिवस पर तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा: नोटिफिकेशन जारी, गैंगस्टरवाड़ पर सख्त संदेश
BSBALINDER SINGH
FollowDec 21, 2025 11:18:470
Report