Back
कांगड़ा से पाकिस्तान तक गिद्ध उड़ान: 500 नए घोंसले, टैगिंग और फीडिंग प्लान
ASARVINDER SINGH
Oct 14, 2025 06:15:21
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर - पर्यावरण मित्र कहे जाने वाले गिद्ध हिमाचल के जिला कांगड़ा से पाकिस्तान की सीमा तक उड़ान भर रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब व हरियाणा में भी इनकी मूवमेंट केप्चर हुई है। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा वन्य प्राणी विभाग की तरफ से किए गए संयुक्त सर्वे में पता चला है कि कांगड़ा से गिद्ध लंबी उड़ान भरकर पाकिस्तान की सीमा तक पहुंचकर वापस लौट रहे हैं। विभाग की तरफ से पांच गिद्धों की रेडियो टैंगिंग की गई है। इन्हें कॉलर भी लगाई गई है जिससे इनकी मूवमेंट का पता विभाग को चल रहा है। वाइल्ड लाइफ इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया तथा वन्य प्राण विभाग के सहयोग से किए गए सर्वे में पता चला है कि कांगड़ा जिला में व्हाइट रंपड वल्चर प्रजाति लगातार बढ़ रही है। इस प्रजाति के 500 नए घोंसले विभाग को सर्वे के दौरान मिले हैं। ऐसे में यही उम्मीद जताई जा रही है कि इन घोंसलों में हजारों अंडे होंगे। हालांकि कांगड़ा में व्हाइट रंपड वल्चर के अलावा अन्य प्रजाति के गिद्ध भी हैं लेकिन सर्वे सिर्फ इसी प्रजाति का किया गया है। यदि गिद्ध लंबी उड़ान भर रहे हैं तो संभवत: अन्य सुरक्षित जगहों पर भी इनके घोंसले हो सकते हैं। विभाग की माने तो सर्वे करने के उपरांत अब उन जगहों पर फीडिंग स्टेशन विकसित करने की योजना है जहा गिद्धों के एक साथ ज्यादा घोंसले मिले हैं। गिद्धों को खाने की सामग्री उपलब्ध होती रहे इसके लिए पुराने प्राकृतिक फीडिंग स्टेशनों को भी शुरू कर विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। पौंग डैंम के पास भी विभाग ने दो फीडिंग स्टेशन बनाए हैं जहां लोग अपने मृत पशुओं को पहुंचाते हैं। विभाग की मानें तो गिद्धों की संख्या बढ़ने के बाद अब फीडिंग स्टेशनों को भी मजबूत करने की आवश्यकता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowOct 14, 2025 10:46:510
Report
DRDivya Rani
FollowOct 14, 2025 10:38:480
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 14, 2025 10:36:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 14, 2025 10:35:570
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 14, 2025 10:01:480
Report
KPKomlata Punjabi
FollowOct 14, 2025 10:00:530
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 14, 2025 09:51:410
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 14, 2025 09:51:320
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowOct 14, 2025 09:50:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 14, 2025 09:45:470
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 14, 2025 09:29:503
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 14, 2025 09:25:240
Report
MSManish Sharma
FollowOct 14, 2025 09:24:27Tarn Taran Sahib, Punjab:डीजीपी पंजाब पहुंचे तरन तारन
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowOct 14, 2025 09:05:510
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 14, 2025 09:03:520
Report