Back
हमीरपुर शहर की समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नर से मुलाकात: व्यापार मंडल
ASARVINDER SINGH
Dec 01, 2025 09:18:46
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर व्यापार मंडल हमीरपुर में शहर की समस्याओं को लेकर सोमवार के दिन नगर निगम हमीरपुर के कमिश्नर राकेश शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित ठाकुर, नगर निगम के साथ हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापार मंडल की तरफ से शहर की कई समस्याओं को रखा गया। सर्वप्रथम शहर में रेहड़ी फड़ी वालों के स्थानांतरण को लेकर बात हुई। स्थानांतरण के लिए व्यापर मंडल ने तीन जगह का सुझाव दिया है। इसमें एक ट्राला यूनियन, दूसरी जगह सब्जी मंडी तथा तीसरी भोटा चौक बताई है। इसके साथ व्यापार मंडल ने यह बात रखी कि जिनको भी रेडी फड़ी दी जाए वह हिमाचल के निवासी होने चाहिए। इसके साथ ही अतिक्रमण के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। व्यापार मंडल ने कहा कि नगर निगम को अतिक्रमण के खिलाफ नियमित कार्रवाई करनी होगी तभी शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा सकता है। व्यापार मंडल ने हमीरपुर शहर की सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की भी बात रखी। व्यापार मंडल का कहना था कि शहर में लोगों की बहुत आवाजाही होती है और इसी बीच गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा होने से हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर दो पहिया वाहन यहां पर काफी तेज रफ्तार से निकलते हैं। इसके साथ ही शहर की सड़क जो कि बांबे है उसके संदर्भ में समय सारणी के इलेक्ट्रॉनिक गेट भी होनी चाहिए। वहीं शहर की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी की निगरानी की बात रखी गई है। सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बाइट व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि नगर निगम के कमिश्नर से मुलाकात की गई है। बैठकर शहर की मुख्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाधान पर भी बात रखी गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, अतिक्रमण और अन्य बातों पर विस्तार पूर्वक मंथन हुआ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 01, 2025 10:12:460
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 01, 2025 10:10:030
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 01, 2025 10:01:4430
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 01, 2025 09:43:410
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 01, 2025 09:41:460
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 01, 2025 09:41:010
Report
SKSuneel Kumar
FollowDec 01, 2025 09:38:1493
Report
AMAjay Mahajan
FollowDec 01, 2025 09:37:3741
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 01, 2025 09:16:56184
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 01, 2025 09:13:3898
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 01, 2025 09:04:44114
Report
KCKhem Chand
FollowDec 01, 2025 09:04:27128
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 01, 2025 09:03:5474
Report
VKVipan Kumar
FollowDec 01, 2025 09:01:57122
Report